{"_id":"6988ec545354ee335802db6e","slug":"up-police-defeated-sports-college-gorakhpur-gorakhpur-news-r-7-1-ali1005-1223632-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: यूपी पुलिस ने स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: यूपी पुलिस ने स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर को हराया
Mon, 09 Feb 2026 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 09 Feb 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर के गोराबाजार स्थित नेहरू स्टेडियम में मेजर ध्यानचंद्र खेल रत्न से सम्मानित व पूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ी धनराज पिल्ले ने रविवार को महिला हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में प्रदेश की छह टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। पहले दिन खेले गए मुकाबले में यूपी पुलिस और एनईआर गोरखपुुर ने जीत दर्ज की।
आयोजक मंडल के अंबुज श्रीवास्तव ने बताया कि पांच दिवसीय श्री गुलाब चंद्र मेमोरियल महिला हॉकी प्रतियोगिता का पहला मुकाबला यूपी पुलिस और स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर के बीच खेला गया। यूपी पुलिस लखनऊ ने स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर को 4-3 से हरा दिया। दूसरा मुकाबला एनईआर गोरखपुर और अयोध्या स्पोर्ट्स हॉस्टल के बीच खेला गया। इसमें एनईआर गोरखपुर ने 3-1 से जीत दर्ज की।
मुख्य अतिथि धनराज पिल्ले ने आसमान में कबूतर छोड़कर और खिलाड़ियों ने हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किया। निर्णायक की भूमिका में बृजेश यादव थे। प्रतियोगिता में एनईआर गोरखपुर, स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर, यूपी पुुलिस लखनऊ, प्रयागराज, अयोध्या स्पोर्ट्स हॉस्टल और बलरामपुर अकादमी प्रतिभाग कर रही है। इस मौके पर दिनेश श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव, राजेश प्रजापति, अंसार अहमद, मो. आदिल आदि मौजूद रहे।