{"_id":"6077a8c48ebc3e59115036a2","slug":"up-panchayat-elections-2021-live-update-news-voting-in-gorakhpur-today-panchayat-chunav","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Panchayat Election 2021: गोरखपुर में मतदान केंद्रों पर लगी लंबी लाइन, यहां देखें दिनभर की झलकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchayat Election 2021: गोरखपुर में मतदान केंद्रों पर लगी लंबी लाइन, यहां देखें दिनभर की झलकियां
Thu, 15 Apr 2021 08:15 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 15 Apr 2021 08:15 PM IST
सार
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में गोरखपुर सहित यूपी के 18 जिलों में मतदान शुरू हो गया है। सुबह सात बजे से शुरू हुआ मतदान शाम छह बजे तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
गोरखपुर में पंचायत चुनाव का मतदान शुरू।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में गोरखपुर सहित यूपी के 18 जिलों में मतदान शुरू हो गया है। सुबह सात बजे से शुरू हुआ मतदान शाम छह बजे तक जारी रहेगा। जिले में तीन बजे तक 46.85 फीसदी मतदान हो चुका है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिले के 4657 बूथों पर 29 लाख 78 हजार 569 मतदाता प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) और जिला पंचायत सदस्य पदों के प्रत्याशियों का भविष्य तय करेंगे। जिले में प्रधान के 8822, सदस्य के 6893, बीडीसी के 8176 और जिला पंचायत सदस्य के 868 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतों की गिनती दो मई को होगी। यहां पढ़ें लाइव अपडेट...
विज्ञापन
गोरखपुर में पंचायत चुनाव का मतदान जारी।
- फोटो : अमर उजाला।
झंगहा में कोरोना का कोई असर नहीं
गोरखपुर जिले के झंगहा में कोरोना का कोई असर नहीं दिखा रहा है मतदाताओं पर एक तरह से देखा जाय तो हर मतदाता में वोट डालने को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। सजनवा तहसील क्षेत्र के ब्लॉक सहजनवा अंतर्गत मतदान केंद्र मुंण्डा कोड़रा मतदान के लिए मतदाता सुबह ही लाइन में लग गए। हालांकि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा।
इसे भी पढ़ें- बैंकाक से कारोबार छोड़ प्रधान बनने आ गए गांव
गोरखपुर जिले के झंगहा में कोरोना का कोई असर नहीं दिखा रहा है मतदाताओं पर एक तरह से देखा जाय तो हर मतदाता में वोट डालने को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। सजनवा तहसील क्षेत्र के ब्लॉक सहजनवा अंतर्गत मतदान केंद्र मुंण्डा कोड़रा मतदान के लिए मतदाता सुबह ही लाइन में लग गए। हालांकि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा।
इसे भी पढ़ें- बैंकाक से कारोबार छोड़ प्रधान बनने आ गए गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी पंचायत चुनाव।
- फोटो : अमर उजाला।
बिना मास्क लगाए मतदान केंद्र पहुंचे मतदाता
जिले के सहजनवा ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत मुंडा कोड़रा गांव में सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। यहां कोरोना के प्रति कुछ लोगों की लापरवाही देखने को मिल रही रही है। बिना मास्क के ही कई मतदाता वोट डालने के लिए लाइन में लगे नजर आ रहे हैं। वहीं कुछ लोग कोरोना से बचाव के लिए मुंह पर गमछा लगाए नजर आए।
इसे भी पढ़ें- एक तरफ लाठी फटकार रही थी पुलिस, वहीं इस जवान ने दिखाई दरियादिली
जिले के सहजनवा ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत मुंडा कोड़रा गांव में सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। यहां कोरोना के प्रति कुछ लोगों की लापरवाही देखने को मिल रही रही है। बिना मास्क के ही कई मतदाता वोट डालने के लिए लाइन में लगे नजर आ रहे हैं। वहीं कुछ लोग कोरोना से बचाव के लिए मुंह पर गमछा लगाए नजर आए।
इसे भी पढ़ें- एक तरफ लाठी फटकार रही थी पुलिस, वहीं इस जवान ने दिखाई दरियादिली
वोट डालने के लिए लाइन में लगे मतदाता।
- फोटो : अमर उजाला।
महाराणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय जंगल धूसड़ में मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हैं। सभी मतदाता अपनी बारी का इंचजार कर रहे हैं। लोगों में मतदान के प्रति काफी उत्साह नजर आ रहा है।
इसे भी पढ़ें- बूथ के करीब वोट मांगने पर उलझा प्रत्याशी का भाई, पुलिस ने भांजी लाठियां
इसे भी पढ़ें- बूथ के करीब वोट मांगने पर उलझा प्रत्याशी का भाई, पुलिस ने भांजी लाठियां
वोट डालने के लिए लाइन में लगे मतदाता।
- फोटो : अमर उजाला।
जनपद के अंतर्गत खजनी में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बूथ संख्या 26/27 पर मतदान जारी है। यहां बुजुर्गों व युवाओं में मतदान के प्रति काफी उत्साह दिख रहा है। सभी मतदाता अपनी बारी की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें- पंचायत चुनावः बूथों पर नहीं दिखा कोविड का भय, जमकर उड़ी कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां
इसे भी पढ़ें- पंचायत चुनावः बूथों पर नहीं दिखा कोविड का भय, जमकर उड़ी कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां
वोट डालने के लिए लाइन में लगे मतदाता।
- फोटो : अमर उजाला।
महाराणा प्रताप कृषक इंटर कॉलेज जंगल धूसड़ में मतदान के लिए लोगों की लंबी कतार लगी है।
वोट डालने के लिए लाइन में लगे मतदाता।
- फोटो : अमर उजाला।
प्राथमिक विद्यालय खरैला में मतदान के लिए कतार में खड़े मतदाता। यहां महिला मतदाताओं की तुलना में पुरुष मतदाताओं की संख्या अधिक है।
मास्क वितरण करते प्रधान पद के प्रत्याशी।
- फोटो : अमर उजाला।
सहजनवा में रविंद्र सिंह नेवास प्रधान पद के प्रत्याशी द्वारा समस्त मतदाताओं को मास्क व सैनिटाइजर उपलब्ध कराया जा रहा है।
वोट डालने के लिए लाइन में लगे मतदाता।
- फोटो : अमर उजाला।
चरगांवा ब्लाक के जंगल धूसड़ स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय बड़ी रेतवहिया में मतदाताओं की भारी भीड़ लगी है। ऐसे में यहां सामाजिक दूरी का पालन होता नहीं नजर आ रहा है।
वोट डालने के लिए लाइन में लगे मतदाता।
- फोटो : अमर उजाला।
पिपराइच ब्लॉक के बहरामपुर के कुरमौल में मतदाताओं की लंबी लाइन लगी है।
वोट डालने के लिए लाइन में लगे मतदाता।
- फोटो : अमर उजाला।
चौरी चौरा तहसील क्षेत्र के करमहा में मतदान करने के लिए लाइन में खड़े मतदाता।
चुनाव का बहिष्कार करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
जिले के गगहा क्षेत्र के भटौरा गांव के लोग 135 लोगों का वोट कटने से नाराज हैं। ये लोग चुनाव का बहिष्कार कर रहे हैं।
वोट डालने के लिए लाइन में लगे मतदाता।
- फोटो : अमर उजाला।
बूथ संख्या 53 विकासखंड बेलघाट के ग्राम पंचायत नाढेकुथ में लगी मतदाताओं की कतार।
वोट डालने के लिए लाइन में लगे मतदाता।
- फोटो : अमर उजाला।
सहजनवा तहसील क्षेत्र के पाली ब्लाक अंतर्गत बनकटिया बूथ नंबर 185 पर कुल मतदाता 724। अभी तक 100 पोल हुआ। वहीं बूथ नंबर 184 पर कुल मतदाता 584 अबतक 102 मत पोल।
वोट डालने के लिए लाइन में लगे मतदाता।
- फोटो : अमर उजाला।
गगहा थाना क्षेत्र के नर्रे में अपने मत का प्रयोग करते मतदाता। कोविड का रखा जा रहा है विशेष ध्यान।
वोट डालने के लिए लाइन में लगे मतदाता।
- फोटो : अमर उजाला।
विकासखंड बेलघाट के ग्राम पंचायत लखुआपाकड़ के बूथ संख्या 29, 30, 31 पर लगी वोटरों की भीड़।
मतदान के लिए पहुंची बुजुर्ग महिला।
- फोटो : अमर उजाला।
जंगल कौड़िया बूथ पर मतदान के लिए 108 साल की बुजुर्ग महिला भुलरी देवी पहुंची हैं। इनका कहना है कि गांव के विकास के लिए इमानदार प्रत्याशी को वोट देने का अधिकार गांव के हर व्यक्ति को है। ऐसे में मैं अपने अधिकार का सही उपयोग करने जा रही हूं।
मतदाता आबिदा
- फोटो : अमर उजाला।
उरुवा बाजार विकास खण्ड के धुरियापार पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर बूथ नंबर 86 पर मतदाता आबिदा पत्नी अफसर का वोट किसी और ने डाल दिया। इसकी जानकारी तब हुई जब वह अपनी बारी आने पर वोट डालने गईं तो पता चला कि उनका वोट पहले ही डाल दिया गया है। जिसको लेकर लोगों ने हंगामा कर दिया। पीठासीन अधिकारी ने कहा कि बोरके में होने के कारण ऐसा हो गया अब सावधानी बरती जाएगी।
वोट डालने के लिए लाइन में लगे मतदाता।
- फोटो : अमर उजाला।
मतदान के लिए बूथ संख्या 111 ग्राम सभा रामपुर गुलतही में कड़कड़ाती धूप से बचने के लिए गद्दे का सहारा लेतीं महिला मतदाता।