फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   up panchayat chunav 2021 side story by CRPF jawan in gorakhpur

पंचायत चुनाव 2021: एक तरफ लाठी फटकार रही थी पुलिस, वहीं इस जवान ने दिखाई दरियादिली

Thu, 15 Apr 2021 07:51 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 15 Apr 2021 07:51 PM IST
विज्ञापन
up panchayat chunav 2021 side story by CRPF jawan in gorakhpur
पानी पिलाता सीआरपीएफ का जवान। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर में पंचायत के चुनाव में अलग-अलग तरह के रंग दिखाई दिए। खादी वर्दी वाले भीड़ को देखते ही लाठियां पटकते नजर आए। जबकि चुनाव में घूम रहे सीआरपीएफ के जवान मतदान स्थल पर इस चिलचिलाती धूप में इंडिया मार्क हैंडपंप चलाकर पानी पिलाते नजर आए। उसके इस कार्य की वहां पर मौजूद कई लोगों ने सराहना की।

विज्ञापन


गगहा ब्लाक के रकटह प्राथमिक विद्यालय पर बने बूथ पर मतदान हो रहा था। दिन में एक बजे मतदाताओं की लंबी कतार लगी थी। वोट देकर एक व्यक्ति निकला तो उसे प्यास लग गई। पानी पीने के लिए वह हैंडपंप पर पहुंचा तो इधर उधर देखने लगा। पहले अपने एक हाथ से हैंडपंप को चलाया।
विज्ञापन


यह देख वहां दूर खड़ा सीरआपीएफ का जवान दौड़कर आया और उसने हैंडपंप चलाना शुरू कर दिया। वह पानी पीकर हटा कि एक महिला कर्मचारी आ गई, जवान ने उसके लिए भी हैंडपंप चलाया। उसने तीन चार लोगों को पानी पिलाया। यह देख वहां पर मौजूद लोगों ने कहा कि सचमुच इस जवान ने बड़कपन की मिशाल पेश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed