{"_id":"6090cbd98ebc3ed201115af9","slug":"up-panchayat-election-result-2021-update-results-of-zip-members-not-released-on-second-day-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी पंचायत चुनाव: दूसरे दिन भी नहीं जारी हो सके जिपं सदस्य के नतीजे, राजनीतिक दलों के जीत के अपने-अपने दावे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी पंचायत चुनाव: दूसरे दिन भी नहीं जारी हो सके जिपं सदस्य के नतीजे, राजनीतिक दलों के जीत के अपने-अपने दावे
Tue, 04 May 2021 09:51 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 04 May 2021 09:51 AM IST
सार
कुछ वार्डों में देर रात तक जारी रही गिनती, आज परिणाम आने की उम्मीद
विज्ञापन
यूपी पंचायत चुनाव रिजल्ट 2021 लाइव: मतगणना जारी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में मतगणना के दूसरे दिन सोमवार की देर रात तक जिला प्रशासन की तरफ से जिला पंचायत के किसी भी वार्ड का अधिकृत परिणाम नहीं घोषित किया जा सका। हालांकि राजनीतिक दलों की ओर से उनके समर्थित प्रत्याशियों के जीत के दावे किए जाते रहे।
भाजपा और सपा ने 19-19 उम्मीदवारों के जीत के दावे किए। सपा का कहना है कि इनमें से पांच प्रत्याशी समर्थित थे। इन सीटों पर उन्होंने पार्टी की नीति के मुताबिक उम्मीदवार नहीं घोषित किए थे। पार्टी ने तय किया था कि यदि एक सीट से उनके दो या उससे अधिक कार्यकर्ता उम्मीदवारी पेश करेंगे तो पार्टी ऐसे सीट पर उम्मीदवार की घोषणा नहीं करेगी। बसपा की तरफ से तीन उम्मीदवारों के जीत का दावा किया जा रहा है जबकि कांग्रेस चुप्पी साधे हुए है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना रविवार की सुबह आठ बजे से शुरू हुई थी। प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य एवं बीडीसी के पदों पर परिणाम दोपहर बाद से आने शुरू हो गए थे मगर जिला पंचायत सदस्य पद की गिनती चलती रही। सोमवार की शाम को कुछ वार्डों में गिनती पूरी होने की सूचना थी लेकिन जिला प्रशासन की ओर से किसी भी वार्ड का आधिकारिक परिणाम घोषित नहीं किया गया।
विज्ञापन
ब्लॉकों पर गिनती के बाद परिणाम जिला मुख्यालय से जारी किए जाने हैं। माना जा रहा है कि जिला पंचायत सदस्य पदों के परिणाम मंगलवार की सुबह जारी हो सकते हैं।
जिला पंचायत सदस्य चुनाव रिटर्निंग आफिसर सुनील कुमार ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य पदों के परिणाम नहीं तैयार हो सके हैं। कुछ ब्लॉकों में देर रात तक गिनती जारी है। सभी जगह से परिणाम आने के बाद ही उसे घोषित किया जाएगा।