फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   UP Panchayat Election Result 2021 Raghavendra won Pradhan shot to death in gorakhpur

पंचायत चुनाव: गोली मारकर मौत के घाट उतारे गए राघवेंद्र जीते प्रधानी, यहां फिर से होगा चुनाव

Tue, 04 May 2021 10:03 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 04 May 2021 10:03 AM IST
सार

विजयी प्रत्याशी की मौत की वजह से मिश्रौलिया में फिर से होगा चुनाव। पर्चा दाखिल होने के बाद उनकी हत्या हुई थी, इसलिए वह चुनाव में प्रत्याशी थे। 
 

विज्ञापन
UP Panchayat Election Result 2021 Raghavendra won Pradhan shot to death in gorakhpur
राघवेंद्र दुबे उर्फ गिलगिल दुबे की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के खजनी इलाके के मिश्रौलिया गांव के प्रधान पद के जिस प्रत्याशी पूर्व प्रधान, राघवेंद्र दुबे उर्फ गिलगिल को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था, सोमवार को उन्हें चुनाव में विजयी घोषित किया गया। चूंकि, पर्चा दाखिल होने के बाद उनकी हत्या हुई थी, इसलिए वह चुनाव में प्रत्याशी थे। अब उनकी जीत के बाद, दोबारा चुनाव कराना पड़ेगा।
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, मिश्रौलिया के निवासी रहे राघवेंद्र को चुनाव के दौरान गोली मार दी गई थी। इलाज के दौरान उनका लखनऊ में निधन हो गया। सोमवार को मतगणना में उन्हें 290 मतों से विजयी घोषित किया गया। उन्हें कुल 937 वोट मिले थे, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी, हत्यारोपी शंभू यादव को 647 वोट ही मिले हैं। 
विज्ञापन


उधर, गुलरिहा इलाके में भी भाजपा नेता बृजेश सिंह की गोली मारकर हत्या की गई थी। चुनाव में उनकी मां प्रत्याशी थीं, लेकिन वह हार गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed