फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   UP Panchayat Election 2021 SP leaders protest for District panchayat member ticket in deoria

यूपी पंचायत चुनाव: टिकट से वंचित सपा नेताओं ने किया हंगामा, जिलाध्यक्ष के घर पर दिया धरना

Sun, 11 Apr 2021 06:05 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Sun, 11 Apr 2021 06:05 PM IST
सार

  • पार्टी कार्यालय पर ताला बंद होने से नाराज सपा नेताओं ने जिलाध्यक्ष के आवास पर पहुंच कर दिया धरना
  • करीब तीन घंटे के बाद प्रदेश अध्यक्ष से वार्ता के बाद दिया गया आश्वासन तो माने नेता

विज्ञापन
UP Panchayat Election 2021 SP leaders protest for District panchayat member ticket in deoria
सपा नेताओं का प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में समाजवादी पार्टी के जिला पंचायत सदस्य के टिकट से वंचित कई दावेदारों ने अपने समर्थकों के साथ रविवार की सुबह पार्टी कार्यालय पहुंच कर विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की। पार्टी कार्यालय पर ताला बंद देख सपा नेता जिलाध्यक्ष के मोबाइन पर फोन मिलाने लगे तो उनका फोन स्वीच ऑफ मिला। इस पर दावेदार विरोध जताने के लिए जिलाध्यक्ष डॉ. दिलीप यादव के साकेत नगर स्थित घर पहुंच कर धरने पर बैठ गए। जिसके बाद जिलाध्यक्ष नाराज सपा नेताओं को मनाने में जुट गए। करीब तीन घंटे से अधिक समय तक उनके आवास पर हुई बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष से वार्ता कर पुनर्विचार का आश्वासन दिया। जिसके बाद सपा नेताओं ने प्रदर्शन खत्म किया।
विज्ञापन

 
सपा के जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशियों की सूची जारी होने के कुछ समय बाद ही टिकट से वंचित पूर्व जिला पंचायत सदस्यों ने सपा जिलाध्यक्ष पर अपने चहेतों को टिकट दिलाने का गंभीर आरोप लगाते हुए बगावती तेवर अपना लिया है।
विज्ञापन


सपा से टिकट को लेकर अपने आप को प्रबल दावेदार बताने वाले पूर्व जिला पंचायत सदस्य राम प्रकाश यादव, अशोक कुमार, रामध्यान कन्नौजिया, ज्ञानचंद यादव, शैलेंद्र, हरिओम यादव लाला अपने समर्थकों के साथ पार्टी कार्यालय पहुंच गए। टिकट से वंचित सपा नेताओं ने देखा कि गेट पर ताला बंद है तो कुछ देर तक इंतजार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोन बंद मिलने पर फूटा सपा नेताओं का गुस्सा

जब काफी समय बीत गया तो सपा नेताओं ने जिलाध्यक्ष के मोबाइल नंबर पर फोन कर उनके संपर्क साधने का प्रयास किया। लेकिन उनका मोबाइल बंद मिला तो सपा नेताओं ने गेट के सामने नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

काफी संख्या में आए सपा कार्यकर्ता कुछ स्थानीय नेताओं के खिलाफ गंभीर आरोप लगाने लगे। जारी सूची में एक प्रत्याशी के नाम को लेकर एक सपा नेता ने जिलाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाने लगे कि आपराधिक पृष्ठि भूमी के एक प्रत्याशी को टिकट दिया गया है। सपा के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को टिकट देने में अनदेखी की गई है। इसी बीच सपा के वरिष्ठ नेता हृदय नारायण जायसवाल और पहलवान रामाश्रय यादव पार्टी कार्यालय पहुंचे तो उनसे नेता शिकायत करने लगे।
 
सपा जिलाध्यक्ष डॉ. दिलीप यादव ने बताया कि पार्टी के सम्मानित साथी हैं, कोई हंगामा नहीं हुआ है। सभी की बातों को सुनकर प्रदेश अध्यक्ष को अवगत करा दिया गया है। पार्टी का जो निर्देश होगा उसके अनुसार उम्मीदवारों में बदलाव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed