फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   UP Panchayat Election 2021 Reservation list of siddharth nagar

सिद्धार्थनगर पंचायत चुनाव 2021: आरक्षण वही, सीटों में हुआ बदलाव, यहां देखें पूरी लिस्ट

Sun, 21 Mar 2021 05:20 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 21 Mar 2021 05:20 PM IST
सार

  • आरक्षण से कोई खुश तो किसी का दिल टूटा
  • आरक्षण में संशोधन के लिए आवेदन की तैयारी में जुटे कई उम्मीदवार

 

विज्ञापन
UP Panchayat Election 2021 Reservation list of siddharth nagar
पंचायत चुनाव। - फोटो : Social Media

विस्तार

न्यायालय के आदेश पर प्रशासन ने सिद्धार्थनगर जिले की 1136 ग्राम पंचायतों की आरक्षण सूची दोबारा जारी की है। जिला प्रशासन की ओर से जारी ग्राम पंचायत समान्य निर्वाचन 2021 की प्रधानपद आरक्षण की प्रस्तावित सूची में 427 सीटें अनारक्षित हैं। पिछली सूची में आरक्षित हुई कई सीटें दूसरे वर्ग में आरक्षित हुई हैं या सामान्य कर दी गई हैं। इन सीटों पर हुए फेरबदल से पहली सूची के आधार पर प्रत्याशी बनने वालों में निराशा छा गई है जबकि नए उम्मीदवारों में खुशी की लहर है। वह उम्मीदवार जिनकी सीट खिसक गई है वह आपत्ति दर्ज कराने की तैयारी में हैं।

विज्ञापन


सिद्धार्थनगर जनपद की 1136 ग्राम पंचायतों में आठ सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित की गई हैं। इनमें तीन सीटें महिला और पांच सीटें पुरुष वर्ग के लिए सुरक्षित की गई हैं। अनुसूचित जाति के लिए 189 सीटें (66 स्त्री और 123 पुरुष) आरक्षित की गई हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग के खाते में 305 सीटें आई हैं। इनमें 106 सीटों पर ओबीसी महिलाएं भाग्य आजमाएंगी। महिला वर्ग के लिए 207 सीटें आरक्षित की गई हैं जबकि 427 सीटें अनारक्षित श्रेणी में रखी गई हैं। इन सीटों का ब्लॉकवार बटवारा कुछ इस तरह किया गया है।
विज्ञापन


51 ग्राम पंचायत वाले नौगढ़ ब्लॉक में अनुसूचति जनजाति की दो सीटें आरक्षित हैं इनमें एक महिला सीट है। जबकि एससी वर्ग के लिए नौ सीटें सुरक्षित की गई हैं। इनमें तीन महिलाओं के लिए सुरक्षित हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित 13 सीटों में पांच महिलाओं के लिए सुरक्षित हैं। इस ब्लॉक में आठ सीटें महिलाओं के लिए जबकि 19 सीटें अनारक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसका ब्लॉक में एसटी वर्ग के लिए एक भी सीट आरक्षित नहीं है। 49 ग्राम पंचायतों में एससी वर्ग को दस सीट मिली हैं इनमें चार महिला ग्राम प्रधान होंगी। इस ब्लॉक में पांच महिलाओं सहित कुल नौ ओबीसी ग्राम प्रधान चुने जाएंगे। महिलाओं के लिए आठ सीट आरक्षित हैं जबकि अनारक्षित सीटों की संख्या 17 है। लोटन ब्लॉक की 54 सीटों  में दस एसी के लिए आरक्षित हैं इनमें चार एससी महिला के लिए सुरक्षित हैं। ओबीसी के लिए आरक्षित 15 सीटों में पांच महिलाओं के लिए सुरक्षित की गई हैं। स्त्रियों के लिए नौ पद आरक्षित हैं जबकि बीस सीटें अनारक्षित हैं।

 

35 सीटों वाले बर्डपुर ब्लॉक में एससी वर्ग के लिए पांच ग्राम पंचायतें आरक्षित की गई हैं। इनमें दो पर एससी महिला ग्राम प्रधान होंगी। ओबीसी के लिए आरक्षित नौ सीटों में तीन महिलाओं के लिए सुरक्षित हैं। अनारक्षित सीटें 14 हैं तो स्त्रियों के लिए सात सीटें रखी गई हैं।

शोहरतगढ़ ब्लॉक की 64 सीटों में एससी वर्ग के लिए 12 पद आरक्षित हैं। इनमें महिलाओं के लिए चार सीटें सुरक्षित हैं। ओबीसी वर्ग को 12 पद मिलेंगे, जिसमें महिलाओं के लिए छह पद सुरक्षित हैं। अनारक्षित सीटें 22 रखी गई हैं जबकि 12 सीटें महिलाओं के खाते में गई हैं। 77 पद वाले बढ़नी ब्लॉक में एससी वर्ग के लिए 12 सीटें आरक्षित की गई हैं। इनमें चार पर महिला प्रधान चुनी जाएंगी। ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित 21 सीटों में  महिलाओं के लिए के लिए सात सीटें सुरक्षित रखी गई हैं। अनारक्षित पद 29 और महिलाओं के लिए 15 पद रखे गए हैं।

जोगिया की 72 ग्राम पंचायतों में एससी वर्ग के लिए 15 सीटें आरक्षित की गई हैं। इनमें से पांच महिलाओं के लिए सुरक्षित हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग के खाते में 19 सीट आई हैं जिनमें सात महिलाओं के लिए सुरक्षित हैं। महिलाओं को 12 ग्राम पंचायत सौंपी गई हैं जबकि अनारक्षित सीटें में भाग्य आजमाएंगी जबकि 26 ग्राम पंचायतें अनारक्षित रहेंगी। बांसी ब्लॉक की 84 ग्राम पंचायतों में अनुसूचित जाति के लिए 11 आरक्षित हैं, इनमें चार इस वर्ग की महिलाओं के लिए सुरक्षित हैं। ओबीसी को 23 पद दिए गए हैं जिनमें आठ महिलाएं होंगी।

16 ग्राम पंचायतें महिलाओं को समर्पित की गई हैं जबकि 34 अनारक्षित हैं। खेसरहा ब्लॉक की 99 ग्राम पंचायतों में तीन ग्राम पंचायतों में एसटी वर्ग के प्रधान होंगे जिनमें एक महिला के लिए सुरक्षित रहेगी। एससी वर्ग के 20 ग्राम पंचायतों में प्रतिनिधित्व करेगा, इनमें सात महिलाओं के लिए सुरक्षित है। ओबीसी के लिए ब्लॉक की 26 ग्राम पंचायतें सुरक्षित की गई हैं जिनमें नौ पर महिलाएं ग्राम प्रधान होंगी। महिलाओं के लिए 16 और अनारक्षित सीटें 34 रहेंगी। 121 ग्राम पंचायतों वाले मिठवल ब्लॉक में एसटी वर्ग को तीन सीट दी गई हैं। इनमें एक एसटी महिला के लिए सुरक्षित है। एससी के लिए 23 ग्राम पंचायतें सुरक्षित की गई हैं इनमें आठ पर महिलाएं चुनी जाएंगी।

ओबीसी ग्राम प्रधान 32 ग्राम पंचायतों में चुने जाएंगे, जिनमें 11 महिलाएं होंगी। अनारक्षित सीटें 42 रखी गई हैं जबकि महिलाओं को 21 ग्राम पंचायतों का प्रतिनिधित्व सौंपा गया है। डुमरियागंज ब्लॉक की 115 ग्राम पंचायतों में 15 पर एससी का प्रतिनिधित्व होगा, इनमें से पांच पर महिला ग्राम प्रधान होंगी। ओबीसी के लिए 31 ग्राम पंचायतें आरक्षित की गई हैं। इनमें 11 पर महिलाओं का कब्जा रहेगा। 46 ग्राम पंचायतों को अनारक्षित रखा गया है जबकि 23 पद महिलाओं के लिए सुरक्षित हैं। भनवापुर ब्लॉक की 111 ग्राम पंचायतों में अनुसूचित जाति के लिए 21 पद आरिक्षत किए गए हैं। इनमें से सात महिलाएं ग्राम प्रधान चुनी जाएंगी।

ओबीसी के लिए 29 ग्राम पंचायतें आरक्षित हैं इनमें 10 महिला ग्राम प्रधान होंगी। अनारक्षित सीटें 41 रखी गई हैं जबकि महिलाओं के खाते में 20 सीटें गई हैं। इटवा ब्लॉक की 87 ग्राम पंचायतों में इस बार चार एससी महिलाओं के साथ कुल 11 ग्राम प्रधान एससी होंगे। इस ब्लॉक में 23 ग्राम प्रधान ओबीसी होंगे जिनमें आठ महिलाएं होंगी। अनारिक्षत सीटें 36 रखी गई हैं जबकि महिलाओं को 17 सीटें समर्पित हैं। खुनियांव ब्लॉक की 117 ग्राम पंचायतों में 15 अनुसूचित जाति को सौंपी गई हैं। इनमें पांच महिला ग्राम प्रधान होंगी। अन्य पिछड़ा वर्ग से 32 ग्राम प्रधान होंगे जिनमें 11 महिलाएं शामिल हैं। 47 ग्राम पंचायतें अनारक्षित रखी गई हैं जबकि महिलाओं के खाते में 23 सीटें आई हैं।

अनारक्षित हुए छह ब्लॉक प्रमुख पद

सिद्धार्थनगर जिले के 14 ब्लॉकों में छह ब्लॉकों के प्रमुख पद अनारक्षित है। इनमें नौगढ़, लोटन, मिठवल, बर्डपुर, भनवापुर, बांसी ब्लॉक अनारक्षित है। वहीं खुनियांव इटवा और डुमरियागंज महिला के लिए आरक्षित है। जोगिया ब्लॉक प्रमुख पद अनुसूचित जाति महिला, खेसरहा अनुसूचित जाति, शोहरतगढ़ पिछड़ी महिला, बढनी और उसका ब्लॉक पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है।

जिला पंचायत सदस्य के 18 वार्ड अनारक्षित
सिद्धार्थनगर जिला पंचायत सदस्य के सभी 45 वार्डों में 18 वार्ड अनारक्षित है।
  • अनारक्षित वार्ड-1, 2, 3, 5, 6, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 20, 27, 32, 33, 34, 35, 41
  • महिला-8, 18, 22, 25, 26, 28, 29, 37
  • पिछड़ा वर्ग-4, 7, 21, 24, 31, 36, 38, 45
  • पिछड़ा वर्ग महिला-11, 23, 39, 40
  • अनुसूचित जाति-9, 10, 30, 42
  • अनुसूचित जाति महिला-19, 43, 44

खेसरहा ब्लॉक में प्रधान पद के आरक्षण की स्थिति

अनुसूचित जनजाति महिला- खेसरहा
अनुसूचित जनजाति- ऐचनी, दुबाई
अनुसूचित जाति महिला- बकैनिहा, पेड़ारी बुजुर्ग, छितही, रोहवा, करही बगही, भूपतजोत, भेडोहा,
अनुसूचित जाति- एकडेगवा, बदूरगहना, मिश्रौलिया, सकारपार, नासिरगंज, दुलही, कोटिया, मटियरिया, ढुढनी, मदरहना, करमडीह जमुवार, टिकरी पकरिया
पिछड़ी वर्ग महिला- भलूहा, बैरनवार, घोसियारी, चौरी खुर्द, पूरनजोत, बनोहिया बुजुर्ग, लमुईताल, बौडिहार, भकहा
पिछड़ा वर्ग- कलनाखोर, कडजा, कुडजा, टिकुर, बेलहरा, कपिहवा, बंसडीला, अकोल्ही, गेडाखोर, डुमरिया बुजुर्ग, भुसौला, कुनौना, हरैया, सेमरा मुस्तहकम, रिउना, मरवटिया
महिला- बनौली, बत्सा, महूवा, चिउटहा, बनकटा प्रथम, नगवा, टिकुइया, फरीदाबाद, बेलउख, मदुआपुर, कोटिया पांडेय, विशुनपुर मुस्तहकम, महुलानी, करमा, सुहाईकनपुरवा
अनारक्षित- बेलवा लगुनी, अरजी, बनकेगाव, देउरी, पिपरा पड़रूपुर, सवाडाड़, सेखुई,  मुडेहरा, धमौरा, पिपरा फर्दंग, पचमोहनी, परोई, बसखोरिया, सुपौली, केशवार, मरवटिया बाजार, सिरसिया चौबे, चोरईताल, ढढौरा, पिपरा दोयम, बेलबनवा, डोडवार भट्ट, मसैचा, गेंगटा, निखोरिया, कठमोरवा, सिसहनिया, बरगदवा, बनकटा द्वितीय, सिहोरवा, महुई नानकार, भैंसा, बंजरहा बुजुर्ग, गुलरिहा

मिठवल ब्लॉक

अनुसूचित जनजाति महिला- साड़ी खुर्द
अनुसूचित जनजाति- नदांव, बूढ़ापार
अनुसूचित जाति महिला- करमहिया, विशुनपुरवा, बरगदी, भरमा, पटौली, नेउसा, जीवा, निसहर
अनुसूचित जाति- साड़ीकला, परहिया द्वितीय, भैसहिया, बनगडोरी, करही, घुमची, द्वारिकापुर माफी, कडसरा, चरथरी, पथराबाजार, धरमपुरवा, महोखवा, करमा, कोटियागड़ोरी, पुरैना
पिछड़ा वर्ग महिला- असनहरा, दानोकुइयां, मिठवल बुजुर्ग, लेहड़ा उर्फ रामनगर, जोगिया बुजुर्ग, लोैकिया, बघनीनानकार, छितौनी, पिपरतिया, पिडवा, तेनुई,
पिछड़ा वर्ग- सिसईकला, कोडरावानानकार, गजहड़ा, सेहरी बुजुर्ग, बरगदवा, तुर्सिया, कुदारन खास, धौरहरा, कपियाशुक्ल, दुभरा, कठोलवा, महुआ, पिपराभईया, परसिया प्रथम, बनकटा, कम्हरिया बुजुर्ग, धंवर, अक्सरामाफी, छरहटा, डडवा भईया, डडवाराजा
महिला- रमवापुर दुबे, मसिनाखास, खरिका पांडेय, खुटहना, लहरा, छितौना, मलौली, खरचौलानानकार, बरहपुर, कम्हरिया, सोनखर, भावपुर, नदंया, बनगवा प्रथम, गौरागढ़, कटसरया खुर्द, बभनी, तिगोड़वा, पिपरामिश्र, अशोगवा, नचनी
अनारक्षित- करही मस्जदिया, बेलगड़ी, गौल्हौरा, महदेवा, देवरिया, खरिका खास, नरही बुजुर्ग, फत्तेपुर, जमुनी, रामभारी, पेडार, मनिकौरातिवारी, समोगरा, कोल्हुई, कम्हरिया खुर्द, तिलौली, भरथना, बैदोलीकला, सिसई खुर्द, सिकटा द्वितीय, बाजारडीह, सेमरहना, मरवटिया चैनपुर, गोहर, हरैया प्रथम, हरैया द्वितीय, तैलोरा, गौरी, पाला, मनिकौरानानकार, बनगवा द्वितीय, रमवापुर भईया, असनार खास, अयार, हसवांपार, कटबंध, गौरापचपेड़वा, भतिजवापुर, उदयपुर, सिकटा प्रथम, भिटिया, प्रतापपुर

बर्डपुर ब्लॉक
अनुसूचित जाति महिला- पिपरसन, दुल्हाखुर्द
अनुसूचित जाति- अगयाखुर्द, बर्डपुर नंबर-7, बगही
पिछड़ा वर्ग महिला- बर्डपुर नंबर-10, बर्डपुर नंबर-2, बर्डपुर नंबर-4
पिछड़ा वर्ग- दुल्हादरम्यानी, बरगदी, बर्डपुर नंबर-6, भरवलिया, बरगदवा, बर्डपुर नंबर-11
महिला- दुल्हाशुमाली, भगवानपुर, परसा, बर्डपुर नंबर-3, बर्डपुर नंबर-5, गायघाट और जमुहवा।
अनारक्षित- बर्डपुर नंबर-1, बर्डपुर नंबर-13, बर्डपुर नंबर-12, पकड़ी उर्फ मुड़िला, बजहा, महदेवा कुर्मी, खैराटी, सेमरी, चकईजोत, बूड़ा, भुजौली, झंगटी, सिहोरवां बुजुर्ग और दुल्हाजनूबी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed