फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   UP Panchayat Election 2021 news update provisional list of reservation will be released today

यूपी पंचायत चुनाव: आज जारी होगी आरक्षण की अनंतिम सूची, बढ़ जाएगी चुनावी सरगर्मी

Tue, 02 Mar 2021 01:57 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 02 Mar 2021 01:57 PM IST
विज्ञापन
UP Panchayat Election 2021 news update provisional list of reservation will be released today
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आरक्षण निर्धारण का इंतजार खत्म हो गया है। आज शाम तक अनंतिम सूची प्रकाशित कर दी जाएगी। हालांकि, शासन की तरफ से इस सूची के प्रकाशन के लिए दो के अलावा तीन मार्च का भी समय दिया गया है। इसके बाद आपत्तियां मांगी जाएंगी। उनके निस्तारण के बाद 14 मार्च को अंतिम सूची का प्रकाशन होगा।

विज्ञापन


ग्राम पंचायत सदस्य, प्रधान, बीडीसी सदस्य, ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत सदस्य के सभी पदों के लिए रविवार शाम तक आरक्षण तय कर लिया गया था। सोमवार को सीडीओ इंद्रजीत सिंह की देखरेख में पूरे दिन सत्यापन का कार्य चला। माना जा रहा है कि आरक्षण की अनंतिम सूची प्रकाशित होने के बाद पंचायतों में चुनावी सरगर्मी बढ़ जाएगी। चुनाव प्रचार अब रफ्तार पकड़ेगा। वोटरों को सहेजने के फेर में दो दावेदारों के बीच विवाद की भी स्थिति बन सकती है। ऐसे में प्रशासन और पुलिस अब पहले से ज्यादा सतर्क हो गई है। सभी एसडीएम, तहसीलदार, सीओ और थानाध्यक्ष को क्षेत्र का भ्रमण करते रहने और हर छोटी-बड़ी घटना पर निगाह बनाए रखने को कहा गया है।
विज्ञापन


परिसीमन की वजह से घटी पंचायत व वार्डों की संख्या
इस बार आंशिक परिसीमन की वजह से पंचायतों और वार्डों की संख्या में कमी हुई है। 1354 ग्राम पंचायतों के स्थान पर 1294 ग्राम पंचायतें रह गई हैं। वहीं, 2015 में ग्राम पंचायत वार्डों की संख्या 17188 थी जो इस साल 16378 रह गई है। इसी तरह क्षेत्र पंचायत वार्डों की संख्या पिछली बार 1818 थी, वो इस बार 1700 रह गई है। जिला पंचायत वार्डों की संख्या भी 73 से घटकर 68 रह गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आपत्ति के लिए पांच दिन का मौका, ब्लॉक पर भी दे सकते हैं आवेदन

डीपीआरओ हिमांशु शेखर ठाकुर ने बताया कि आरक्षण की अनंतिम सूची जारी होने के बाद चार से आठ मार्च तक लिखित आपत्ति दर्ज की जा सकती है। ब्लॉकों पर भी आपत्तियों के आवेदन दिए जा सकते हैं। वहां से सभी आपत्तियों को जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) कार्यालय में एकत्र किया जाएगा। तीन दिनों 9 से 12 मार्च तक आपत्तियों को निस्तारित करने का काम किया जाएगा। 13 से 14 मार्च तक आरक्षण की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी।  15 मार्च को जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से आरक्षण आवंटन सूची पंचायती राज निदेशालय को भेज दी जाएगी।

सोशल मीडिया पर वायरल होती रही फर्जी सूची
आरक्षण की अनंतिम सूची प्रकाशित होने के एक दिन पहले सोमवार को ही सोशल मीडिया पर प्रधान, ब्लाक प्रमुख और जिला पंचायत के वार्डों के आरक्षण की फर्जी सूची वॉयरल होने लगी । अफसर भी परेशान हो गए। व्हाट्सएप और फेसबुक के जरिए एक दूसरे को यह सूची पोस्ट कर इसके सही होने का दावा किया जाता रहा। पंचायती राज विभाग ने इस तरह की सभी सूची का खंडन किया है। डीपीआरओ हिमांशु शेखर ठाकुर ने लोगों से भ्रम में न पड़ने की अपील की।

डीपीआरओ हिमांशु शेखर ठाकुर ने बताया कि पंचायत चुनाव के मद्देनजर आरक्षण आवंटन की अनंतिम सूची तैयार हो गई है। उसका सत्यापन किया जा रहा है। शासन की ओर से दो से तीन मार्च के बीच सूची जारी करने का समय निर्धारित किया गया है। पूरी कोशिश है कि मंगलवार को सूची जारी कर दी जाए। प्रशासन की तरफ से जारी अनंतिम सूची ही मान्य है। अफवाहों पर ध्यान न दें। सूची, शासन द्वारा तय समय मंगलवार या बुधवार को ही प्रकाशित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed