फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   UP Panchayat election 2021 Many panchayat member left from election without contesting

यूपी पंचायत चुनाव: आरक्षण बदलने से हाथ लगी निराशा, इन खास लोगों के मंसूबों पर भी फिरा पानी

Wed, 03 Mar 2021 09:23 AM IST
vivek shukla टीपी शाही, गोरखपुर।
टीपी शाही, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 03 Mar 2021 09:23 AM IST
विज्ञापन
UP Panchayat election 2021 Many panchayat member left from election without contesting
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में पिछले जिला पंचायत सदन में जिन सदस्यों की आवाज हमेशा गूंजती रही, आरक्षण बदलने से अबकी बार उनमें से कई लोग चुनाव नही लड़ पाएंगे। कई ऐसे नेता हैं जो जिला पंचायत सदस्य बनने की तैयारी लंबे समय से कर रहे थे। इनको भी आरक्षण ने मायूस किया है।
विज्ञापन


निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष गीतांजली यादव के कार्यकाल में कुछ सदस्य थे, जो हर मुद्दे पर बेबाक टिप्पणी करते थे। इनमें से एक नाम निवर्तमान सदस्य व भाजपा नेता मायाशंकर शुक्ला का है। मायाशंकर इस बार चुनाव नही लड़ पाएंगे। यह सीट ओबीसी के लिए आरक्षित हो गई है।
विज्ञापन


गगहा ब्लॉक से निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य पंकज शाही सपा में हैं। क्षेत्र के विकास या जनहित का मुद्दा हो, सदन में उनकी आवाज हमेशा गूंजती रही है। इस बार पंकज शाही की सीट अनुसूचित वर्ग के लिए आरक्षित हो गई है। लिहाजा, बिना चुनाव लड़े ही पंकज मैदान से बाहर हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पिपराइच ब्लॉक के जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र सिंह सदन में हर मुद्दे पर चर्चा में शामिल रहते हैं। इस बार पिपराइच ब्लॉक का यह वार्ड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हो गया। ये कुछ उदाहरण भर है। ज्यादातर सदस्यों के वार्ड का आरक्षण बदला है। इस नाते वे भी बिना चुनाव लड़े मैदान से बाहर हो गए हैं।

कुछ और के मंसूबों पर भी फिरा पानी

आरक्षण की अनंतिम सूची ने कुछ और लोगों के मंसूबों पर पानी फेरा है। जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष रामदरश विद्यार्थी विगत पांच साल से जिला पंचायत के जिस वार्ड से चुनाव की तैयारी कर रहे थे, अनारक्षित हो गया है। इससे रामदरश निराश हैं। वार्ड के अनारक्षित होने से दावेदार अधिक होंगे। इससे लड़ाई और कठिन हो जाएगी। यह महज उदाहरण है। आधे से अधिक सदस्य वार्डों के परिसीमन में बिना लड़े मैदान से बाहर हो गए।

खुशी का ठिकाना नहीं
पाली ब्लॉक से दो बार जिले की सबसे बड़ी पंचायत में पहुंचने वाले एसपी सिंह का वार्ड अनारक्षित हो गया। एसपी सिंह पिछड़ी जाति के हैं, फिर भी चुनावी तैयारी में हैं। उनका दावा है कि इस बार हैट्रिक मारेंगे। आरक्षण बदलने से कोई गड़बड़ी नहीं होगी। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रजनीश यादव पिछले सदन के सदस्य रह चुके हैं। इस बार वार्ड अनारक्षित हो गया है। इससे खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed