फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   UP Panchayat chunav news update from gorakhpur

पंचायत चुनाव 2021: प्रधानी की हर सीट पर पांच से आठ दावेदार, नामांकन पत्र खरीदने के लिए लगी रही लंबी लाइन

Wed, 31 Mar 2021 11:40 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 31 Mar 2021 11:40 AM IST
सार

  • तीन दिन में प्रधान के छह हजार से अधिक आवेदन पत्र बिके, तीन व चार अप्रैल को नामांकन
  • सभी ब्लॉक कार्यालयों पर नामांकन पत्र खरीदने के लिए लगी रही दावेदारों की लंबी लाइन

विज्ञापन
UP Panchayat chunav news update from gorakhpur
पंचायत चुनाव। (सांकेतिक फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ग्राम पंचायत सदस्य के पद को छोड़कर बाकी सभी के लिए हर बार लड़ाई कठिन होती जा रही है। प्रधान के अलावा जिला पंचायत सदस्य और बीडीसी की एक-एक सीट पर कई दावेदारों के बीच जोरदार टक्कर होने जा रही है। जिले की 1294 पंचायतों में से ज्यादातर में प्रधान के हर सीट के लिए पांच से आठ दावेदार चुनाव मैदान में किस्मत आजमाने की तैयारी में है।

विज्ञापन


तीन दिन में ही प्रधान पद के लिए छह हजार से अधिक नामांकन पत्रों की बिक्री हो चुकी है। करीब पांच हजार नामांकन पत्र बीडीसी के बिक चुके हैं तो जिला पंचायत सदस्य के लिए भी बिकने वाले पर्चों की संख्या करीब एक हजार हो गई है।
विज्ञापन


कई दावेदार दो से चार सेट में भी पर्चा ले जा रहे हैं। होली के अगले दिन मंगलवार को शहर-देहात की सड़कों से लेकर दफ्तरों तक सन्नाटा पसरा रहा। लेकिन जिला मुख्यालय और ब्लॉक कार्यालयों पर नामांकन पत्रों की बिक्री वाले काउंटरों पर लंबी लाइन लगी रही। जिला पंचायत सदस्य पद के पर्चों की बिक्री के लिए जिला पंचायत कार्यालय में दो काउंटर खोले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, बीडीसी के लिए ब्लॉक कार्यालयों से पर्चे बिक रहे हैं। नामांकन के लिए दो ही दिन का मौका मिलने की वजह से हर दावेदार पहले ही अपनी तैयारी पूरी कर लेना चाहता है। यही वजह है कि पर्चों के बिक्री वाले काउंटर खुलने के साथ उसके बंद होने तक वहां, दावेदारों और उनके समर्थकों के आने-जाने का सिलसिला बना हुआ है।


निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी कार्यक्रम के मुताबिक तीन और चार अप्रैल को नामांकन होगा। पांच और छह पर्चों की जांच होगी जबकि सात अप्रैल को नाम वापसी और उसी दिन दोपहर तीन बजे के बाद प्रतीक चिन्हों का आवंटन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed