UP Panchayat Election 2021: नामांकन की तैयारी में जुटे दावेदार, इन प्रमाणपत्रों को रखना होगा दुरुस्त
- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर आज अवकाश के बावजूद खुले कार्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में तीन एवं चार अप्रैल को होने वाले नामांकन के मद्देनजर दावेदार अब प्रपत्र तैयार करने में जुटे हैं। वहीं जिला प्रशासन द्वारा जमानत राशि जमा करने की प्रक्रिया को सरल बनाने से दावेदार प्रत्याशियों ने राहत की सांस ली है। चुनाव में जमानत धनराशि जमा करने के लिए ट्रेजरी चालान बनवाना होता है।
पंचायत चुनाव में दावेदारों की संख्या अधिक होने के कारण चालान पर्ची 385 का विकल्प भी दिया जाता है। इस बार चुनाव को लेकर कम समय मिला है। क्लोजिंग का समय होने एवं कई अवकाश होने के कारण बैंकों से सभी का चालान बन पाना संभव नहीं था। इसी कारण इस पर्ची का उपयोग किया जा रहा है। इस पर्ची का नंबर 385 होने के कारण इसे चालान पर्ची 385 कहा जाता है।
बैंकों में दावेदारों की लंबी कतार को देख कर जिला प्रशासन ने जमानत धनराशि जमा करने की प्रक्रिया को सरल बनाते हुए ब्लॉकों पर चालान पर्ची 385 भेज दिया है। दावेदार यहां अपने पद के अनुसार नकद जमानत धनराशि जमा कर यह पर्ची प्राप्त कर सकते हैं। नामांकन पत्र दाखिल करते समय ट्रेजरी चालान की जगह यह पर्ची भी मान्य होगी। शुक्रवार से दावेदार यह पर्ची प्राप्त कर सकते हैं।
ऑनलाइन जाति प्रमाणपत्र मान्य
दो साल या इससे अधिक सजा वाले चुनाव नहीं लड़ सकते
किसी व्यक्ति को दो साल या इससे अधिक की सजा हुई है तो वह चुनाव नहीं लड़ सकेगा। नामांकन पत्र दाखिल करते समय मुकदमों एवं सजा की घोषणा करनी होती है। यदि कोई इस तथ्य को छिपाता है और कोई इसकी शिकायत करता है तो पर्चा खारिज होना तय है। तथ्य छिपाने पर विधिक कार्रवाई भी की जाएगी। नामांकन दाखिल करते समय दावेदार के ऊपर किसी प्रकार का बकाया नहीं होना चाहिए।
जिला पंचायत से नोड्यूज के लिए शुल्क 500 रुपये
जिला पंचायत से नोड्यूज प्राप्त करने के लिए ही 500 रुपये शुल्क निर्धारित है। जिलाधिकारी के अनुसार जिला पंचायत सदस्य पद के अलावा अन्य किसी पद पर कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है। ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य या क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए नो-ड्यूज जारी करने में किसी प्रकार की धनराशि की मांग की जाती है तो जिम्मेदार पर कार्रवाई होगी।
डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने कहा कि जमानत धनराशि के लिए बैंक से ट्रेजरी चालान बनवाने में आ रही दिक्कत को देखते हुए सभी ब्लॉकों पर चालान पर्ची 385 भेज दी गई है। बैंक में यदि दिक्कत आ रही है तो ब्लॉक पर नकद धनराशि जमा कर इस पर्ची को प्राप्त किया जा सकता है। इस पर्ची को नामांकन दाखिल करते समय ट्रेजरी चालान की जगह प्रस्तुत कर सकते हैं।
13 हजार से अधिक पर्चे बिके
गोरखपुर जिले में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य एवं ग्राम पंचायत सदस्य के पदों के लिए 13 हजार से अधिक पर्चों की बिक्री हो चुकी है। जिला प्रशासन की ओर से नामांकन की तिथि तक पर्चे बिक्री करने की व्यवस्था की गई है। दो अप्रैल को गुडफ्राइडे का अवकाश का होने के बावजूद कार्यालय खुले रहेंगे। उधर, जिला प्रशासन ने नामांकन दाखिल संबंधी प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए तैयारी तेज कर दी है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर नामांकन पत्रों की बिक्री की रफ्तार बृहस्पतिवार को धीमी पड़ गई। अधिकतर दावेदारों ने पर्चे खरीद लिए हैं और अब वे नो-ड्यूज एवं चालान आदि के दस्तावेज तैयार करने में जुटे हैं। जिला मुख्यालय हो या ब्लॉक पर बने काउंटर, हर जगह इक्का-दुक्का लोग ही पर्चा खरीदने के लिए पहुंचे। इसके विपरीत नो-ड्यूज बनवाने के लिए दावेदारों की भीड़ लगी रही।
इधर तीन एवं चार अप्रैल को नामांकन दाखिल करने की तिथि नजदीक आने के साथ ही संबंधित कक्षों में तैयारी शुरू कर दी गई है। केंद्रों पर बैरिकेडिंग की जा रही है और सीसीटीवी कैमरों को परखा जा रहा है। जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने केंद्रों का दौरा का नामांकन की तैयारियों का जायजा लिया।
जिला पंचायत सदस्य पद के 139 नामांकन पत्र बिके
जिला पंचायत राज अधिकारी हिमांशु शेखर ठाकुर ने कहा कि सभी ब्लॉकों पर नामांकन की तैयारियां की जा रही हैं। समय से सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी। सभी सहायक विकास अधिकारी पंचायत एवं ग्राम पंचायत सचिवों को निर्देशित किया गया है कि हर मतदान स्थल पर शौचालय, पेयजल के स्रोत एवं प्रकाश की व्यवस्था करा दें। उन्होंने चेतावनी दी है कि किसी प्रकार की लापरवाही सामने आने पर संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी।