{"_id":"623961faadcd7e55f05a8b94","slug":"up-mlc-elections-bjp-and-sp-candidates-filed-nomination-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी चुनाव: भाजपा और सपा प्रत्याशी ने किया नामांकन, 23 मार्च को होगी नामांकन पत्रों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी चुनाव: भाजपा और सपा प्रत्याशी ने किया नामांकन, 23 मार्च को होगी नामांकन पत्रों की जांच
Tue, 22 Mar 2022 11:15 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 22 Mar 2022 11:15 AM IST
सार
नामांकन करने की आखिरी तारीख 22 मार्च यानी मंगलवार है। नामांकन पत्रों की जांच 23 मार्च को की जाएगी। 25 मार्च तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।
विज्ञापन
यूपी एमएलसी चुनाव का नामांकन करते भाजपा प्रत्याशी सीपी चंद।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर-महराजगंज स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) के लिए सोमवार को भाजपा प्रत्याशी सीपी चंद एवं सपा प्रत्याशी रजनीश यादव ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। सीपी चंद ने चार सेट में तो रजनीश यादव ने दो सेट में नामांकन किया। वहीं, प्रस्तावक नहीं मिलने की वजह से निर्दल प्रत्याशी अमित कुमार पांडेय उर्फ कंठी बाबा पर्चा नहीं भर सके। जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष में सहायक निर्वाचन अधिकारी/एडीएम वित्त एवं राजस्व राजेश कुमार सिंह ने दोनों प्रत्याशियों से पर्चा प्राप्त किया।
विज्ञापन
सपा प्रत्याशी रजनीश यादव ने सोमवार की सुबह कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रस्तावक एवं समर्थकों के साथ नामांकन किया। उनके बाद निर्दल प्रत्याशी अमित कुमार पांडेय डीएम न्यायालय पहुंचे लेकिन प्रस्तावक न मिलने से पर्चा नहीं दाखिल कर पाए। भाजपा प्रत्याशी सीपी चंद सबसे अंत में नामांकन करने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। उनके साथ खजनी के विधायक श्रीराम चौहान भी मौजूद रहे। नामांकन कर लौटने तक करीब एक घंटे सीपी चंद के समर्थक कलेक्ट्रेट परिसर के मुख्य द्वार पर जमे रहे। सुरक्षा की दृष्टि से कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार को बंद रखा गया था। दोनों पार्टियों के कुछ समर्थक जिलाधिकारी न्यायालय के बाहर भी डटे रहे।
विज्ञापन
कल होगी नामांकन पत्रों की जांच
नामांकन करने की आखिरी तारीख 22 मार्च यानी मंगलवार है। नामांकन पत्रों की जांच 23 मार्च को की जाएगी। 25 मार्च तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। नौ अप्रैल को गोरखपुर एवं महराजगंज के 33 मतदान स्थलों पर वोट डाले जाएंगे। इस चुनाव में सांसद, विधायक, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य एवं नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायतों के सभासद भी वोट देंगे। गोरखपुर एवं महराजगंज क्षेत्र में पांच हजार 449 मतदाता हैं। मतगणना जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष में 12 अप्रैल को होगी। वोट मतपत्रों के जरिए डाले जाएंगे।
विज्ञापन