{"_id":"5f604b7e8ebc3e6a044993ff","slug":"up-jee-online-exam-today-in-gorakhpur-latest-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीजेईई: 29 केंद्रों पर ऑनलाइन परीक्षा आज, दो पालियों में 5500 अभ्यर्थी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीजेईई: 29 केंद्रों पर ऑनलाइन परीक्षा आज, दो पालियों में 5500 अभ्यर्थी होंगे शामिल
Tue, 15 Sep 2020 10:35 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 15 Sep 2020 10:35 AM IST
विज्ञापन
यूपीजेईई परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला।
संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की ओर से इंजीनियरिंग और फार्मेसी को छोड़कर पॉलीटेक्निक के नौ ग्रुप में प्रवेश के लिए ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा का आयोजन आज हुआ है। शहर के 29 केंद्रों पर दो पालियों में होने वाली परीक्षा में शामिल होने वाले 5500 अभ्यर्थियों को केंद्र पर तीन घंटा पहले बुलाया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि पहली पाली में 14 केंद्रों पर सुबह शुरू 9-12 बजे शुरू हुआ और दूसरी पाली की 15 केंद्रों पर दोपहर 2:30-5:30 बजे के बीच परीक्षा होगी। हर केंद्र पर 150 से 200 छात्रों को बुलाया गया है। नकल रोकने के लिए कड़े प्रबंध किए गए है। हर अभ्यर्थी के एडमिट कार्ड पर बार कोड होगा। केंद्र के अंदर प्रवेश से पहले बार कोड स्कैनर से अभ्यर्थी के रिकार्ड को जांचा जाएगा। केंद्र के अंदर मास्क, सैनिटाइजर, पारदर्शी वॉटर बोटल, एडमिट कार्ड लेकर जा सकेंगे।
विज्ञापन
इन ग्रुप की होगी ऑनलाइन परीक्षा
ग्रुप बी- एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग
ग्रुप सी- फैशल डिजाइनर, होटल मैनेजमेंट, टेक्सटाइल डिजाइन, पेंटिंग
ग्रुप डी- मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट, लाइब्रेरी साइंस
ग्रुप एफ- बॉयोटेक्नोलॉजी
ग्रुप जी- पीजी डिप्लोमा इन कंप्यूटर मार्केटिंग, कस्टम मैनेजमेंट, ब्यूटी एंड हेल्थ, टूरिज्म, एडवर्टाईजिंग एंड पब्लिक रिलेशन, टेक्सटाइल डिजाइन, फैशन टेक्नोलॉजी, मॉस कम्यूनिकेशन, कंप्यूटर एंड हार्डवेयर नेटवर्किंग, वेब डिजाइन, एकाउंटेंसी, रिटेल मैनेजमेंट
विज्ञापन
ग्रुप एच- होटल मैनेजमेंट, कैटरिंग टेक्नोलॉजी
ग्रुप आई - एयरक्राफ्ट मैनेजमेंट इंजीनियरिंग
ग्रुप जे - आईटी
ग्रुप के - लेटरल एंट्री