{"_id":"6275f953afd1b434991d3b01","slug":"up-jee-exam-2022-name-address-or-mobile-number-wrong-then-make-corrections-online","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी जेईई: नाम, पता या मोबाइल नंबर गलत है तो कर सकेंगे सुधार, जानिए कैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी जेईई: नाम, पता या मोबाइल नंबर गलत है तो कर सकेंगे सुधार, जानिए कैसे
Sat, 07 May 2022 10:15 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 07 May 2022 10:15 AM IST
सार
अभ्यर्थियों ने आवेदन पत्र में नाम, पता, मोबाइल नंबर या अन्य कोई ब्योरा गलत भर दिया है तो उसे 12 मई तक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर दुरुस्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
यूपी जेईई
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
प्रदेश के राजकीय, अनुदानित और निजी क्षेत्र के पॉलीटेक्निक संस्थाओं में प्रवेश के लिए उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के यूपी पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा-2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन की समय सीमा समाप्त हो गई है। अभ्यर्थी आवेदन पत्र में हुईं त्रुटियों को 7 से 12 मई के बीच ऑनलाइन सुधार सकेंगे।
विज्ञापन
गोरखपुर के तीन सरकारी और एक अनुदानित पॉलीटेक्निक कॉलेज में सात हजार सीटें उपलब्ध हैं। अभ्यर्थियों ने आवेदन पत्र में नाम, पता, मोबाइल नंबर या अन्य कोई ब्योरा गलत भर दिया है तो उसे 12 मई तक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर दुरुस्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
इसके बाद 30 मई से प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र/हॉल टिकट डाउनलोड किए जा सकेंगे। ऑनलाइन/सीबीटी प्रवेश परीक्षाएं 6 से 10 जून तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में आयोजित की जाएंगी। प्रवेश परीक्षा से संबंधित निर्देश व अन्य जानकारी परिषद की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन