फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   up-gram-panchayat-election-result-2021-in siddharth nagar news update

UP Panchayat Election Result 2021: सिद्धार्थनगर में जीत से पहले हार गए जिंदगी की जंग

Mon, 03 May 2021 04:11 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 03 May 2021 04:11 PM IST
सार

मतगणना में विजेता प्रत्याशी के समर्थक भी पहुंचे थे क्योंकि उन्हें भरोसा था कि जिंदगी की जंग हारने वाले को जनता ने जीता दिया है।

 

विज्ञापन
up-gram-panchayat-election-result-2021-in siddharth nagar news update
यूपी पंचायत चुनाव रिजल्ट 2021 - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सिद्धार्थनगर जिले के मिठवल ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरगदवां के मतगणना में परिणाम आया तो सबकीं आंखें नम हो गईं। जीते हुए प्रत्याशी के पक्ष में जैसे जैसे मतपत्रों की संख्या बढ़ रही थी, वैसे ही समर्थक सिसक रहे थे।
विज्ञापन


वजह ये थी कि जिस प्रत्याशी को जीत मिली, वे बीमारी के कारण चार दिन पहले ही दम तोड़ चुके थे। इस मौके पर जीतने और हारने वाले सभी लोगों के चेहरे लटक गए।

मिठवल ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरगदवां के लिए प्रधान पद के प्रत्याशी रहे राजेश चौधरी उर्फ गुड्डू की मौत मतगणना से चार दिन पहले ही हो गई। दो मई को मतगणना में जो परिणाम आया, उसमें प्रथम स्थान पर मृतक राजेश चौधरी का ही नाम सामने आया।
विज्ञापन


निकटतम प्रतिद्वंदी दीपक यादव 124 मतों से पीछे रहे। राजेश चौधरी को कुल 308, जबकि दीपक यादव को 184 मत मिले। बताते चले कि राजेश चौधरी उर्फ गुड्डू ब्लाक क्षेत्र के नदांव के निवासी थे। वे अपनी दूसरे ग्राम पंचायत बरगदवां से चुनाव लड़ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदान के तुरंत बाद अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई थी, जिसके बाद 27 अप्रैल को उनकी मौत हो गई थी। मतगणना में विजेता प्रत्याशी के समर्थक भी पहुंचे थे क्योंकि उन्हें भरोसा था कि जिंदगी की जंग हारने वाले को जनता ने जीता दिया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed