{"_id":"61ed23dc6d0b760f3f67d177","slug":"up-elections-2022-first-time-50-percent-booths-will-be-broadcast-live","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव 2022: पहली बार होगा 50 फीसदी बूथों पर लाइव प्रसारण, संवेदनशील बूथों का होगा वेबकास्टिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव 2022: पहली बार होगा 50 फीसदी बूथों पर लाइव प्रसारण, संवेदनशील बूथों का होगा वेबकास्टिंग
Sun, 23 Jan 2022 03:16 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 23 Jan 2022 03:16 PM IST
सार
सभी विधानसभा क्षेत्रों में 50 फीसदी बूथों का किया गया चयन, संवेदनशील बूथों को किया गया वेबकास्टिंग की सूची में शामिल।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से कराने के लिए, निर्वाचन आयोग ने पहली बार 50 प्रतिशत बूथों पर मतदान प्रक्रिया का सीधा प्रसारण (वेबकास्टिंग) कराने का निर्णय लिया है। इसके जरिए केंद्रीय और राज्य चुनाव आयोग नियंत्रण कक्ष से बूथ की प्रत्येक गतिविधि पर नजर रख सकेंगे। जिले में बने 4,126 बूथों में से 2,063 संवेदनशील और 267 अति संवेदनशील बूथों की वेबकास्टिंग (लाइव प्रसारण) की जाएगी। इन बूथों पर अंदर और बाहर कैमरे लगाए जाएंगे।
लाइव प्रसारण की प्रक्रिया को अमल में लाने के लिए निर्वाचन विभाग ने अपने स्तर पर निविदा आमंत्रित की है। अनुबंधित होने वाली फर्म जिले की सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों में 50 प्रतिशत बूथों पर कैमरा और इंटरनेट की व्यवस्था करेगी। इसकी मॉनीटरिंग जिला स्तर पर जिला सूचना प्रौद्योगिकी अधिकारी करेंगे। सभी बूथों पर बिजली की सप्लाई की व्यवस्था को दुरुस्त कराया जा रहा है।
डीएम विजय किरन आनंद ने बताया कि जिन बूथों को वेबकास्टिंग के लिए चुना गया है, उसमें सभी विधानसभाओं के संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथ शामिल हैं। वेबकास्टिंग वाले बूथों पर दो दिन पहले ट्रायल किया जाएगा। ट्रायल में अगर कहीं से कोई कमी होगी तो उसे मतदान से पहले ठीक किया जाएगा। वेबकास्टिंग का कंट्रोल सूचना प्रौद्योगिकी अधिकारी के हाथ में होगा।
विज्ञापन
पिपराइच - 46
चौरीचौरा - 8
बांसगांव 8
चिल्लूपार - 13
गोरखपुर 86
गोरखपुर ग्रामीण 57
सहजनवां - 5
खजनी 24
योग - 267

इन बूथों पर विशेष नजर विधानसभा - क्रिटिकल बूथ
कैंपियरगंज - 20पिपराइच - 46
चौरीचौरा - 8
बांसगांव 8
चिल्लूपार - 13
गोरखपुर 86
गोरखपुर ग्रामीण 57
सहजनवां - 5
खजनी 24
योग - 267