फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   UP Election 2022 Polling Date in Gorakhpur Basti Mandal Annouced

UP Election News: गोरखपुर-बस्ती मंडल में चुनावी तारीख का हुआ एलान, जानिए कब होगा आपके जिले में मतदान

Sat, 08 Jan 2022 05:06 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 08 Jan 2022 05:06 PM IST
सार

UP Election 2022: जिला प्रशासन भी तैयारियों को अंतिम रूप देने में तेजी से जुट गया है। मतदान के लिए 22,500 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।

विज्ञापन
UP Election 2022 Polling Date in Gorakhpur Basti Mandal Annouced
गोरखपुर-बस्ती में चुनाव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर और पंजाब में विधानसभा चुनावों की तारीख का एलान शनिवार यानी आज हो गया है। चुनाव आयोग ने दोपहर साढ़े तीन बजे इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव की घोषणा कर दी है। उत्तर प्रदेश में सात चरणों में मतदान होगा। यूपी में 10 फरवरी, 14 फरवरी,  20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को सात चरणों में मतदान होगा। 10 मार्च को मतों की गणना होगी। गोरखपुर बस्ती मंडल में छठे फेज में चुनाव होगा।

विज्ञापन

गोरखपुर मंडल में चुनाव की तारीख

गोरखपुर- 3 मार्च
देवरिया- 3 मार्च
कुशीनगर-3 मार्च
महराजगंज- 3 मार्च

बस्ती मंडल में चुनाव की तारीख

बस्ती-3 मार्च
संतकबीरनगर-3 मार्च
सिद्धार्थनगर-3 मार्च

 

गोरखपुर में 22,500 कर्मचारियों की लगाई जाएगी ड्यूटी

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 की अधिकृत घोषणा हो गई है। लिहाजा, जिला प्रशासन भी तैयारियों को अंतिम रूप देने में तेजी से जुट गया है। मतदान के लिए 22,500 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। हालांकि, वास्तविक जरूरत 18,500 कर्मचारियों की है। इसमें 10 फीसदी अतिरिक्त कर्मचारी भी शामिल हैं। निर्वाचन कार्यालय के मुताबिक, कर्मचारियों के कंप्यूटराइज रैंडमाइजेशन (पारदर्शिता के लिए कंप्यूटर से कर्मचारियों को ड्यूटी आवंटित करना) के लिए जरूरत से करीब 30 फीसदी अधिक कर्मचारी तैनात किए जाते हैं।
 

इसी तरह जिले के 4,126 बूथ के लिए पर्याप्त संख्या में ईवीएम और वीवीपैट भी मौजूद हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी जगनारायण मौर्य के मुताबिक भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) के इंजीनियर सभी की जांच भी कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि जिले में 7,386 बैलेट यूनिट (बीयू) और 5,629 कंट्रोल यूनिट (सीयू) उपलब्ध हैं।

 

इसी तरह 5,791 वीवीपैट मौजूद हैं। प्रत्येक बूथ पर एक-एक बीयू, सीयू और वीवीपैट रखे जाएंगे। जहां प्रत्याशियों की संख्या 15 से अधिक होगी वहां दो बीयू रखे जाएंगे। एक बीयू में 15 प्रत्याशियों के नाम के अलावा एक बटन नोटा का होता है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed