फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   UP Election 2022 Polling Date in Gorakhpur Annouced

Elections 2022: गोरखपुर में चार फरवरी से नामांकन, तीन मार्च को होगा मतदान

Sat, 08 Jan 2022 08:27 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 08 Jan 2022 08:27 PM IST
सार

अधिसूचना जारी होते ही कार्यालय परिसरों से लेकर शहर की सड़कों तक से हटने लगे बैनर-पोस्टर। कलेक्ट्रेट- कमिश्नरी और विकास भवन से सभी सरकारी योजनाओं आदि से जुड़े होर्डिंग हटाए गए।

विज्ञापन
UP Election 2022 Polling Date in Gorakhpur Annouced
चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही सड़कों से चुनावी बैनर पोस्टर हटाए गए। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में छठें चरण के तहत चार फरवरी से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। 11 फरवरी को नामांकन की आखिरी तिथि है। तीन मार्च को मतदान होगा जबकि 10 मार्च को निर्वाचन आयोग ने मतगणना की तिथि तय की है। दोपहर बाद 3.30 बजे भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से अधिसूचना जारी होते ही प्रशासन, पुलिस से लेकर सभी विभाग चुनावी मोड में आ गए। सरकारी कार्यालयों से लेकर शहर और देहात तक की सड़कों, चौराहों पर राजनीतिक बैनर-पोस्टर हटाए जाने का काम शुरू हो गया। यह सिलसिला आधी रात तक जारी रहा।

विज्ञापन


शहर में डीएम विजय किरन आनंद की निगरानी में बैनर-पोस्टर हटाने की कमान नगर निगम ने संभाली तो देहातों में एसडीएम और तहसीलदार की निगरानी में तहसील और नगर पंचायतों ने। शुरूआत कमिश्नरी, कलेक्ट्रेट और विकास भवन से हुई। तीनों कार्यालयों के परिसर में लगे सभी सरकारी योजनाओं, मुख्यमंत्री, मंत्री की फोटो वाले सभी होर्डिंग-बैनर हटा दिए गए।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम विजय किरन आनंद ने दो दिन के भीतर सभी सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक स्थानों, सड़क-चौराहों, पार्क आदि स्थानों सभी तरह के राजनीतिक बैनर-पोस्टर हटाने का निर्देश दिया है। हर साल की तरह इस बार भी नामांकन प्रक्रिया कलेक्ट्रेट परिसर में ही पूरी कराए जाने की उम्मीद है। हालांकि अभी इसे लेकर अंतिम निर्णय नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम विजय किरन आनंद ने कहा कि गोरखपुर जिले में आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। सभी सरकारी कार्यालयों, सड़क, चौराहों समेत सावर्जनिक स्थानों से राजनीतिक होर्डिंग-बैनर और पोस्टर आदि हटाने का काम शुरू हो गया है। जल्द ही इसे हटा दिया जाएगा। सभी तरह की टीमों को सक्रिय कर दिया गया है। निगरानी बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed