UP Election 2022: छठवें चरण में होगा गोरखपुर-बस्ती मंडल की 41 सीटों पर चुनाव, चार फरवरी से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया
तीन फरवरी को नोटिफिकेशन, चार से 11 फरवरी तक नामांकन प्रक्रिया पूरी होगी। तीन मार्च को मतदान होगा। वहीं 10 मार्च को नतीजे आएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर-बस्ती मंडल की 41 विधानसभा सीटों पर चुनाव छठवें चरण में होगा। इसके लिए नोटिफिकेशन तीन फरवरी को जारी किया जाएगा। नामांकन प्रक्रिया चार फरवरी से शुरू होगी। 11 फरवरी नामांकन की आखिरी तिथि है। तीन मार्च को मतदान होगा। 10 मार्च को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।
चुनाव आयोग ने नामांकन, मतदान व मतगणना की तारीख तय कर दी है। इसके साथ ही गोरखपुर-बस्ती मंडल के सात जिलों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। प्रशासनिक व पुलिस अफसर चुनावी मोड में आ गए हैं। आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। रविवार को जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी अपने-अपने स्तर से चुनाव का विस्तृत शेड्यूल जारी करेंगे।
दोनों मंडल की इन सीटों पर छठवें चरण में चुनाव
गोरखपुर
गोरखपुर शहर, गोरखपुर ग्रामीण, सहजनवां, पिपराइच, कैंपियरगंज, बांसगांव (सुरक्षित), खजनी (सुरक्षित), चिल्लूपार व चौरीचौरा।
सिद्धार्थनगर
शोहरतगढ़, कपिलवस्तु (सुरक्षित), बांसी, इटवा व डुमरियागंज।
बस्ती
कप्तानगंज, रुधौली, बस्ती सदर, महादेवा (सुरक्षित) व हर्रैया।
संतकबीरनगर
मेंहदावल, खलिलाबाद व धनघटा (सुरक्षित)।
महराजगंज
फरेंदा, नौतनवां, सिसवा, महराजगंज (सुरक्षित) व पनियरा।
कुशीनगर
खड्डा, पडरौना, तमकुहीराज, फाजिलनगर, कुशीनगर, हाटा व रामकोला (सुरक्षित)।
देवरिया
रुद्रपुर, देवरिया, पथरदेवा, रामपुर कारखाना, भाटपाररानी, सलेमपुर (सुरक्षित) व बरहज।
पिछले चुनाव में भाजपा को 37 सीटों पर मिली थी सफलता
पिछले (2017) विधानसभा चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन शानदार था। गोरखपुर-बस्ती मंडल की 41 में से 37 सीटों पर भाजपा व उसके सहयोगी दलों को जीत मिली थी। बस्ती मंडल के तीन जिलों में विपक्ष का खाता तक नहीं खुला था। गोरखपुर की चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र से बसपा के विनय शंकर तिवारी को जीत मिली थी। हालांकि विनय शंकर ने अब सपा का दामन थाम लिया है। देवरिया, महराजगंज व कुशीनगर से एक-एक सीट पर विपक्ष को जीत मिल सकी थी।