{"_id":"61e3c64a6815b565de1adf95","slug":"up-election-2022-now-expenditure-list-of-election-commission-includes-masks-sanitizers-thermal-scanners","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: अब चुनाव आयोग की खर्च लिस्ट में मास्क, सैनिटाइजर, थर्मल स्कैनर भी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: अब चुनाव आयोग की खर्च लिस्ट में मास्क, सैनिटाइजर, थर्मल स्कैनर भी शामिल
Sun, 16 Jan 2022 12:55 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 16 Jan 2022 12:55 PM IST
सार
जिला प्रशासन ने चुनाव में इस्तेमाल होने वानी हर सामग्री की कीमत तय की। मास्क के लिए पांच रुपये, सैनिटाइजर की कीमत 18 से लेकर 600 रुपये, पूड़ी-सब्जी 50, चाय-समोसा खिलाने पर 15 रुपये जुड़ेंगे। वहीं एसी होटल का किराया 2000 रुपये होगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के लिए खर्च की सीमा तय कर दी गई है। अब इन्हीं दरों से प्रत्याशियों को चुनावी खर्च का हिसाब देना होगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रत्याशियों के नामांकन के साथ ही ये खर्च उनके नाम से जुड़ने लगेंगे।
विज्ञापन
इस बार कोरोना से बचाव के लिए जरूरी मास्क, सैनिटाइजर, फेसशील्ड पर आने वाले खर्च भी लिस्ट में शामिल किए गए हैं। चुनाव के दौरान पूड़ी-सब्जी खिलाने पर 50 रुपये तो चाय-समोसा खिलाने पर 10 रुपये। एक फेस मास्क तीन लेयर का रेट पांच रुपये, सैनिटाइजर 100 से 600 एमएल 18 से 600 रुपये तय किया गया है।
विज्ञापन
फेस शील्ड की कीमत 30 रुपये, दस्ताने-प्लास्टिक पन्नी के लिए 60 पैसे और दस्ताने- रबर (सर्जिकल) के 6 रुपये तथा थर्मल स्कैनर की दर 973 रुपये तय की गई है। पीपीई किट 300 रुपये प्रति नग तय किया गया है। कुछ जिलों में हवन भी शामिल किया गया है, जिस पर खर्च 1100 रुपये तय किया गया है।
विज्ञापन
चुनावी खर्च में मास्क सैनिटाइजर शामिल करने से उठने लगे सवाल
कोरोना संक्रमण के दौर में चुनाव आयोग द्वारा मास्क, सैनिटाइजर, फेसशील्ड और पीपीई किट को चुनावी खर्च में शामिल करने पर सवाल उठने लगे हैं। जानकारों का कहना है कि चुनावी खर्च में मास्क और सैनिटाइजर को शामिल करने से राजनीतिक दलों के नेता, कार्यकर्ता और प्रत्याशी इनका इस्तेमाल करने से बचेंगे, जिससे संक्रमण के प्रसार का खतरा बढ़ जाएगा।पिपराइच और चिल्लूपार में चुनावी खर्च पर रहेगी विशेष नजर
गोरखपुर विधानसभा चुनाव 2022 में जिले की दो विधानसभाओं पिपराइच और चिल्लूपार में चुनावी खर्च पर विशेष नजर रहेगी। पुलिस और प्रशासन की तरफ से तैयार रिपोर्ट में इन दोनों विधानसभाओं को सबसे अधिक व्यय संवेदनशील क्षेत्र माना है। लोकसभा चुनाव 2019 के आधार पर इन दोनों विधानसभाओं को व्यय के मामले में संवेदनशील बताने के साथ ही निगरानी टीमों को इन दोनों विधानसभाओं में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।- प्रमुख सामग्री- तय मूल्य
- एसी होटल- 2000 रुपये प्रति दिन
- लॉज- 500 रुपये प्रति दिन
- साधारण होटल- 1000 रुपये प्रति दिन
- मोटर साइकिल- 300 रुपये प्रतिदिन ईंधन सहित
- गेंदे की फूल की माला- 30 रुपये प्रति मीटर
- छोटी टोपी- 20 रुपये
- पानी जार 20 लीटर बोतल- 20 रुपये प्रति जार
- लड्डू-200 रुपये प्रति किग्रा
- गले के कपड़े का पट्टा- 30 रुपये प्रति
- जीप डीआई भाड़ा-1000 रुपये प्रतिदिन ईंधन रहित
- क्लासिक कार एसी-1500 रुपये प्रतिदिन ईंधन रहित
- सूमो, बोलेरो, इंडिका एसी-1800 रुपये प्रतिदिन ईंधन रहित
- अंबेसडर, मारुति- 900 रुपये प्रतिदिन ईंधन रहित
- फार्चूनर, एंडीवर, इनोवा एसी-4000 रुपये प्रतिदिन ईंधन रहित