फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   UP Election 2022 CM yogi reach gorakhpur mohaddipur gurudwara welcomed with jo bole so nihaal and jai shri ram slogans

UP Election 2022: मोहद्दीपुर गुरुद्वारा पहुंचे सीएम योगी, 'जो बोले सो निहाल' और 'जय श्रीराम' के जयकारों से हुआ स्वागत

Sun, 06 Feb 2022 12:38 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sun, 06 Feb 2022 12:38 AM IST
सार

मोहद्दीपुर गुरुद्वारा के सामने आयोजित मतदाता सम्मेलन में पहुंचते ही योगी आदित्यनाथ ने खुद को पंजाबी समाज से जोड़ा और मंच से कहा ‘जो बोले सो निहाल सतश्री अकाल’। इस पर खूब तालियां बजीं। जय श्रीराम के नारे भी लगे। 

विज्ञापन
UP Election 2022 CM yogi reach gorakhpur mohaddipur gurudwara welcomed with jo bole so nihaal and jai shri ram slogans
- फोटो : ANI

विस्तार

उत्तर प्रदेश की छवि पांच साल में बदल गई है। अब पहचान का संकट नहीं है। विकास, सुशासन व सबके सम्मान की बात होने लगी है। नकारात्मक दौर खत्म हो गया है। जल्द ही प्रदेश की अर्थव्यवस्था देश में नंबर-1 होगी। 

विज्ञापन


यह कहना है शहर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का। वह शनिवार को मोहद्दीपुर गुरुद्वारा के सामने पंजाबी समाज के मतदाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। महंत योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में नकारात्मक छवि बदलने का काम किया गया है। पहले की सरकारों ने सिर्फ अपने बारे में सोचा था। दंगा व पलायन होता था। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अराजकता थी। 
विज्ञापन


योगी ने कहा कि भाजपा सरकार ने कोरोना को नियंत्रित करने के साथ ही व्यापारियों के पलायन को रोका है। बेटियां निडर होकर स्कूल जा रही हैं। मां-बहन सुरक्षित हैं। हर गरीब को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव दिया जा रहा है। पांच साल पहले उत्तर प्रदेश के बारे में बाहर क्या धारणा थी? लोग हेय दृष्टि से देखते थे। इससे युवा हतोत्साहित होता था। अब ऐसा नहीं है। सब कुछ बदल चुका है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


डबल इंजन की सरकार जरूरी
योगी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार तेजी से काम कर रही है। इसे थमने नहीं देना है। वर्तमान व भावी पीढ़ी के सुरक्षित भविष्य के लिए समग्र विकास की यात्रा अनवरत जारी रहेगी। 

आपको संभालनी है प्रचार की कमान
योगी ने उपस्थित लोगों से कहा कि चुनाव प्रचार की कमान आप सबको संभालनी है। मुझे, भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जाना पड़ रहा है। पंजाबी समाज का यह उत्साह सब कुछ दर्शा रहा है। हर चुनाव की तरह इस बार भी समर्थन मिलेगा। 

पहले मतदान, फिर दूसरा काम
योगी ने मतदान का महत्व भी बताया और कहा कि संविधान में प्रदत्त अधिकार का इस्तेमाल हर हाल में करना चाहिए। ‘पहले मतदान, फिर कोई और काम’ का संकल्प लेना होगा। शहरी क्षेत्र में कम मतदान होता है। यह ठीक नहीं है। किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। खुद मतदान करें और आसपास के लोगों को भी प्रेरित करें। पूरा भरोसा है कि प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी।   

देश-धर्म की रक्षा के लिए बलिदान प्रेरणास्रोत
सिख समाज के प्रति अपनी श्रद्धा को दर्शाते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश व धर्म की रक्षा में सिख गुरुओं का बलिदान प्रेरणास्रोत बना रहे, इसके लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। गुरु परंपरा के गौरव को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता है। समाज ने विपरीत परिस्थितियों में देश व समाज का सम्मान बचाया है। गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व और चार साहिबजादों की याद में मुख्यमंत्री आवास पर कीर्तन कराया गया। सिख समाज की परंपराओं को सम्मान देने की शुरुआत उत्तर प्रदेश से हुई है। प्रधानमंत्री ने चार साहिबजादों के बलिदान दिवस को बाल दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है। हमारा गुरुद्वारों में आना-जाना लगा रहता है। लखनऊ में रहने के दौरान भी गुरुद्वारे में जाते हैं। 

मोहद्दीपुर गुरुद्वारा में मत्था टेका 
मतदाता सम्मेलन से पहले मुख्यमंत्री ने मोहद्दीपुर गुरुद्वारा में मत्था टेका और अपनी श्रद्धा निवेदित की। सरदार रक्षपाल सिंह ने उन्हें सरोपा भेंट किया। योगी ने गुरुद्वारा का निरीक्षण भी किया। गुरुद्वारा का सुंदरीकरण कराया गया है। इस मौके पर रविंदर सिंह, प्रभजोत सिंह, गुरमीत सिंह, मनमोहन सिंह, जयपाल सिंह कोहली, अमृतपाल सिंह, कुलवंत कौर व अमर अमर जीत सिंह मौजूद रहे।    

जो बोले सो निहाल और जय श्रीराम का जयकारा
मोहद्दीपुर गुरुद्वारा के सामने आयोजित मतदाता सम्मेलन में पहुंचते ही योगी आदित्यनाथ ने खुद को पंजाबी समाज से जोड़ा और मंच से कहा ‘जो बोले सो निहाल सतश्री अकाल’। इस पर खूब तालियां बजीं। जय श्रीराम के नारे भी लगे। संचालन उत्तर राज्य पंजाबी अकादमी के सदस्य सरदार जरनैल सिंह नीटू ने किया।


इनकी रही मौजूदगी
सांसद रवि किशन, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, नगर निगम के उपसभापति ऋषि मोहन वर्मा, उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य परमिंदर सिंह, गुरुद्वारा समिति से जुड़े जसपाल सिंह, मनमोहन सिंह, कुलदीप सिंह, अमृतपाल सिंह, सरदार बलवीर सिंह, सतपाल कोहली, जयपाल, रविंद्रपाल सिंह, गोपाल मंदिर समिति के अध्यक्ष दीपक कक्कड़, राधा कृष्ण मंदिर पैडलेगंज समिति के अध्यक्ष अर्जुन कोहली, खत्री समाज के संरक्षक डॉ संजीव गुलाटी, हेमंत चोपड़ा,  अमित सूरी, पूनम भाटिया, रेखा आनंद, तोशिबा आनंद, सतनाम कौर, धनवंत सिंह, पीतांबर सिंह, राजू सिंह, निश्चल कौर और अरविंदर सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed