{"_id":"61f8f0120690ee529b787b49","slug":"up-election-2022-candidates-looking-for-auspicious-time-for-nomination","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: नामांकन के लिए शुभ मुहूर्त तलाश रहे प्रत्याशी, इस दिन कर सकते हैं नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: नामांकन के लिए शुभ मुहूर्त तलाश रहे प्रत्याशी, इस दिन कर सकते हैं नामांकन
Tue, 01 Feb 2022 02:02 PM IST
vivek shukla
अविनाश श्रीवास्तव, गोरखपुर।
अविनाश श्रीवास्तव, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 01 Feb 2022 02:02 PM IST
सार
चार फरवरी से शुरू हो रहा नामांकन, 11 फरवरी है अंतिम तिथि, ज्योतिष के अनुसार नामांकन और प्रचार आरंभ करने के लिए मुहूर्त का है महत्व।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किसी भी शुभ कार्य करने से पहले लोग शुभ मुहूर्त की जानकारी परोहितों और ज्योतिषाचार्यों से जरूर करते हैं। यहीं वजह है कि विधानसभा चुनाव में नामांकन के लिए प्रत्याशी शुभ मुहूर्त तलाश रहे हैं।
विज्ञापन
गोरखपुर एवं बस्ती मंडल के सभी जिलों में चार फरवरी से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो रही है, जो 11 फरवरी तक चलेगी। पार्टी से टिकट पाने वाले प्रत्याशियों के साथ ही निर्दल प्रत्याशी नामांकन की तैयारी में जुट गए हैं और शुभ मुहूर्त की तलाश में पुरोहितों एवं ज्योतिषाचार्यों से जानकारी ले रहे हैं।
विज्ञापन
ज्योतिष ग्रंथ बृहद् दैवज्ञरंजन के अनुसार, चुनाव के लिए नामांकन एवं अभियान प्रारंभ के लिए शुक्ल पक्ष उत्तम माना जाता है। उसमें द्वितीया, तृतीया, पंचमी, नवमी, दशमी, द्वादशी और पूर्णिमा तिथि को पूर्ण प्रशस्त माना गया है। वार (दिन) के विषय में बताया गया है कि सोमवार, बुधवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार ये प्रशस्त दिन हैं।
विज्ञापन
नक्षत्रों में अश्विनी, रोहिणी, तीनों उत्तरा नक्षत्र, रेवती आदि को उत्तम कहा गया है। अगर यह सब नहीं मिलता हो तो अमृतसिद्धि योग, सर्वार्थसिद्धि योग, रवियोग इत्यादि बनने वाले योगों को भी नामांकन के लिए उचित कहा गया है। ज्योतिषाचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र ने चार फरवरी से 11 फरवरी के बीच नामांकन के लिए शुभ मुहूर्तों की जानकारी दी।
इस दिन नामांकन का मुहूर्त
- चार फरवरी दिन शुक्रवार को रवियोग प्रात: काल से ही सायंकाल छह बजकर 44 मिनट तक है। इसमें चर लग्न को उत्तम बताया गया है। अत: इस दिन सुबह 10 बजकर दो मिनट से 11 बजकर 39 मिनट तक का समय नामांकन के लिए उत्तम है।
- पांच फरवरी दिन शनिवार को सर्वार्थसिद्धि योग और रवियोग दोनों है। यह प्रात:काल से लेकर सूर्यास्त तक है। इसमें दिन में 10 बजकर 35 मिनट के पश्चात सायंकाल छह बजे तक नामांकन किया जा सकता है।
- सात फरवरी दिन सोमवार को दिन भर जय योग और रवियोग है। अत: दिन में नौ बजकर 49 मिनट से 11 बजकर 26 मिनट तथा एक बजकर 22 मिनट से तीन बजकर 35 मिनट (मेष और मिथुन लग्न दोनों) नामांकन के लिए उत्तम रहेगा।
- नौ फरवरी दिन बुधवार को कृतिका नक्षत्र और सिद्धि, सर्वार्थसिद्धि योग तथा रवियोग, यह तीनों होने से दिन में 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तथा एक बजकर 30 मिनट से सूर्यास्त तक का समय नामांकन के लिए उत्तम रहेगा।
- 10 फरवरी दिन बृहस्पतिवार को रोहिणी नक्षत्र और रवियोग है। इसलिए दिन में 11 बजकर 41 मिनट से सायंकाल तक का समय नामांकन के लिए उत्तम है।
- 11 फरवरी शुक्रवार को भी रवियोग है, लेकिन नामांकन दोपहर 12 बजे के पश्चात से दिन में दो बजकर 20 मिनट के अंदर उत्तम रहेगा।