UP By-Election Result 2020: देवरिया उपचुनाव में विजयी हुए डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, 20 हजार से अधिक मतों से सपा को हराया
Uttar Pradesh By-Election Results 2020 LIVE Updates: देवरिया सदर विधानसभा क्षेत्र का नया विधायक कौन होगा, यह मंगलवार को पता चल जाएगा। मतगणना लगातार जारी है। मतगणना स्थल महाराजा अग्रसेन कॉलेज आफ कार्मस पर सुबह आठ बजे से 35 चक्र में गणना हुई। एक ही नंबर के दो ईवीएम मिलने पर कुछ देर के लिए हंगामा शुरू हो गया। जांच में पता चला कि ऐसा लिपिकीय त्रुटि से हुआ है। गलतफहमी दूर होने के बाद लोग शांत हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डीएम अमित किशोर ने पुलिस लाइन स्थित प्रेक्षागृह में प्रेसवार्ता में कहा कि मतगणना को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गणना कार्मिकों सहित तैनात अधिकारियों, कर्मचारियों को मतगणना कार्य को पूरी निष्ठा, कुशलता, निष्पक्षता से करने के निर्देश दिए गए हैं। एक आरओ टेबल रहेगा, जबकि 487 बूथों के गणना के लिए 14 टेबल लगाए गए हैं।
प्रत्येक टेबल पर एक-एक गणना पर्यवेक्षक, गणना सहायक, माइक्रो ऑब्जर्वर एवं गणना सहायक चतुर्थ श्रेणी कार्मिक तैनात किए गए हैं। गणना कंपाइलेशन के लिए दो कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा चार टेबल के लिए गणना कर्मी आरक्षित रहेंगे। मतगणना कार्य के लिए 10 एमबीपीएस के दो कनेक्शन उपलब्ध रहेंगे।
एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि मतगणना को लेकर पैरामिलिट्री फोर्स, पीएसी के जवान, पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। सीओ तथा दस मजिस्ट्रेट की भी तैनात की गई है।
मतगणना को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, मजिस्ट्रेट तैनात
मतगणना को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतगणना स्थल पर एक कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स, डेढ़ सेक्शन पीएसी, साढ़े चार सौ पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। इसमें 13 थाना प्रभारी, 50 सब इंस्पेक्टर, तीन सौ पुरुष व महिला कांस्टेबल शामिल हैं। इसके साथ ही क्षेत्राधिकारी भी लगाए गए हैं। कानून एवं शांति व्यवस्था के लिए दस मजिस्ट्रेट की भी तैनात की गई है।
पोस्टमार्टम चौराहा एवं महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज आफ कामर्स के मुख्यद्वार के सुरक्षा की जिम्मेदारी नायब तहसीलदार रुद्रपुर धर्मवीर भारती को सौंपी गई है। जलकल तिराहे पर बैरियर लगाया जाएगा। यहां तहसीलदार सलेमपुर की ड्यूटी लगाई गई है। गणना स्थल के गेट पर एसडीएम रुद्रपुर संजीव उपाध्याय, उपजिला मजिस्ट्रेट लल्लन राम, नायब तहसीलदार भाटपाररानी कर्ण सिंह, एसडीएम सलेमपुर ओमप्रकाश, उप जिला मजिस्ट्रेट बरहज सुनील सिंह, ध्रुव उप जिला मजिस्ट्रेट भाटपाररानी शुक्ला को भी तैनात किया गया है।
जुलूस निकालने पर रहेगा प्रतिबंध
उपचुनाव की मतगणना के बाद जुलूस पर प्रतिबंध रहेगा। जिलाधिकारी ने बताया कि मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशी व समर्थकों की ओर से कोई जुलूस नहीं निकाला जाएगा।
एक टेबल पर गिने जाएंगे पोस्टल मत
देवरिया विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में वृद्ध, दिव्यांग, बीमार व कोरोना संक्रमित आइसोलेशन के मरीजों के लिए प्रशासन ने पोस्टल मत की व्यवस्था की थी। इसके लिए अलग से एक टेबल लगाया जाएगा, जिस पर 105 पोस्टल बैलेट की गिनती होगी।
अलग से लगा ईटीपीबीएस मत का टेबल
गणना के बाद पांच वीवीपैट का होगा मिलान
देवरिया। मतगणना के बाद पांच वीवीपैट का मिलान होगा। इसकी तैयारी भी की गई है। गणना पूर्ण होने के बाद लॉटरी निकाली जाएगी। इसमें पांच वीवीपैट की पर्ची निकाली जाएगी। इसके बाद उसके मत के मिलान के साथ पुन: गणना होगी। साथ ही चुनाव चिह्न अंकित फोटो को भी मिलाया जाएगा।
कोरोना संक्रमण से बचाव का रहेगा इंतजाम
मतगणना कार्य में लगे कर्मचारियों को संक्रमण से बचाव की व्यवस्था भी रहेगी। इसके लिए 100 एमएल सैनिटाइजर, मास्क, ग्लव्स, फेस शील्ड भी कार्मिकों को दिए जाएंगे। मतगणना स्थल पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा।
मीडिया गैलरी भी रहेगी स्थापित
मतगणना स्थल पर मीडिया कर्मियों के लिए गैलरी स्थापित की गई है। इसमें मीडिया को राउंडवार परिणामों की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा समय-समय पर परिणामों की घोषणा चक्रवार की जाएगी।
शुरू हुई मतगणना
निर्दल- अजय कुमार सिंह
कांग्रेस- मुकुंद भास्कर मणि त्रिपाठी
भाजपा- डॉ सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी
सपा- ब्रह्माशंकर त्रिपाठी
बसपा- अभयनाथ त्रिपाठीकड़ी सुरक्षा में हो रही है मतगणना
पहले चक्र में भाजपा आगे
सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर प्रथम चक्र की मतगणना समाप्त हो गई है। इसमें सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, भाजपा (1883), ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी, समाजवादी पार्टी (1350), अभय नाथ त्रिपाठी, बसपा (1183) मत प्राप्त हुए हैं।
दूसरे चक्र में भी भाजपा आगे
तीसरे चक्र में भाजपा आगे
तीसरे चक्र के मतगणना में सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी भाजपा (1881), ब्रह्माशंकर त्रिपाठी सपा (1663), अभयनाथ त्रिपाठी बसपा (940) मत मिले हैं।
चौथा चक्र में भाजपा आगे
चौथे चक्र में सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी भाजपा (1881), ब्रह्माशंकर त्रिपाठी सपा (1634), अभयनाथ त्रिपाठी बसपा (940), अजय प्रताप सिंह पिंटू (976) को मत मिले।
पांचवे चक्र में भी भाजपा आगे
छठवां चक्र
सातवां चक्र चक्र
आठवां चक्र सपा निकली आगे
नौवें चक्र में भाजपा आगे
दसवें चक्र में भी भाजपा आगे
11वें चक्र में भी भाजपा आगे
एक ही नंबर की मिली दो ईवीएम, हंगामा
लोग प्रशासन पर मनमानी कर ईवीएम बदलने का आरोप लगा रहें है। उधर प्रशासनिक अधिकारी इस बारे में कुछ कहने से कतरा रहे हैं। बूथ संख्या 166 के ईवीएम में पड़े मतों की गणना काउंटर नंबर दस पर हो गई थी। इसके बाद काउंटर नंबर नौ पर इसी बूथ नंबर की ईबीएम खुली तो उम्मीदवारों के एजेटों ने आपत्ति जताया और थोड़ी ही देर में हंगामा शुरू हो गया।
भाजपा रही आगे
13वें चक्र में भाजपा आगे
14वें चक्र में भी भाजपा आगे
14वें चक्र तक की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी अपने प्रतिद्वंदी सपा से कुल 5953 मतों से आगे चल रही है। डॉ. सत्यप्रकाश मणि भाजपा को कुल 25,703 तथा सपा के प्रत्याशी ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी को 19,750 मत मिले हैं।
15वें चक्र में भी भाजपा आगे
16वें चक्र में भी भाजपा प्रत्याशी सबसे आगे
17वें चक्र में भी भाजपा प्रत्याशी सबसे आगे
18वें क्रम में भाजपा आगे
19वां चक्र
20वां चक्र भाजपा आगे
21वें चक्र में भी भाजपा आगे
22वें चक्र में भी भाजपा आगे
23वें चक्र में भी भाजपा प्रत्याशी आगे
24वें चक्र में भी भाजपा आगे
25वें चक्र में भी भाजपा आगे
25वें चक्र की मतगणना समाप्त हो गई है। इसमें सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, भाजपा (1721), ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी, समाजवादी पार्टी (1156), अभय नाथ त्रिपाठी, बसपा (161) मत प्राप्त हुए हैं।
26वें चक्र में भी भाजपा आगे
26वें चक्र की मतगणना समाप्त हो गई है। इसमें सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, भाजपा (1547), ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी, समाजवादी पार्टी (1112), अभय नाथ त्रिपाठी, बसपा (224) मत प्राप्त हुए हैं। कुल मतों की बात करें तो अभी तक भाजपा को 50823, सपा 36032 और बसपा को 16307 वोट मिले हैं।
27वें चक्र में भी भाजपा आगे
27वें चक्र की मतगणना समाप्त हो गई है। इसमें सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, भाजपा (2074), ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी, समाजवादी पार्टी (1060), अभय नाथ त्रिपाठी, बसपा (387) मत प्राप्त हुए हैं।
28वां चक्र में भी भाजपा आगे
29वां चक्र में भी भाजपा आगे
30 चक्र में लगातार भाजपा ने बढ़ाई लीड
31वें चक्र में भी भाजपा आगे
32वां चक्र समाप्त, भाजपा आगे
33वें चक्र समाप्त
34वें चक्र में जीत के करीब पहुंची भाजपा
35वें चक्र में भी भाजपा आगे
36वें चक्र में बसपा के अभय नाथ त्रिपाठी को 22025, राष्ट्रीय वादी कांग्रेस पार्टी के अशोक यादव को 540, सपा के ब्रह्माशंकर त्रिपाठी को 48643, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के मुकुंद भाष्कर मणि को 3692, भाजपा के डॉ. सत्यप्रकाश मणि 68732, मनुवादी पार्टी के उमेश मणि त्रिपाठी 894, मौलिक अधिकार पार्टी के ऋषिकेश 466, राष्ट्रीय भगती पार्टी के ओमप्रकाश चौरसिया 1093, भारतीय सर्वजन पार्टी के मुनीर को 301, मोडरेट पार्टी के राजू को 1071, निर्दल अजय प्रताप सिंह पिंटू को 19299, निर्दल अतीकउल्लाह 775, निर्दल राजन यादव उर्फ अर्थी बाबा को 685, निर्दल सुधाकर को 383 मत प्राप्त हुआ। जबकि 1420 लोगों ने नोटा पर मतदान किया।