फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   UP Budget 2020 Development projects gift in Gorakhpur

UP Budget 2020: एक क्लिक में देखें यूपी के आम बजट में गोरखपुर को क्या मिला खास

Tue, 18 Feb 2020 10:10 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: vivek shukla Updated Tue, 18 Feb 2020 10:10 PM IST
सार

  • लिंक एक्सप्रेस वे के लिए 600 करोड़ रुपये का प्रावधान
  • मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट को 200 करोड़ तो आयुष विश्वविद्यालय को 40.13 करोड़ मिले
  • वाटर स्पोर्ट्स के लिए 25 करोड़ का प्रावधान, इलेक्ट्रिक बसें भी दौड़ेगी

विज्ञापन
UP Budget 2020 Development projects gift in Gorakhpur
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के आम बजट में गोरखपुर को विकास परियोजनाओं का बड़ा तोहफा मिला है। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से शहर को जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेस वे के लिए 600 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। यह एक्सप्रेस वे सहजनवां के जैतपुर तक बनेगा। भूमि अधिग्रहण का काम पहले से चल रहा है। अब बजट भी प्रस्तावित कर दिया गया। लिंक एक्सप्रेस वे के दोनों तरफ औद्योगिक गलियारा बनाया जाना है। इसका बड़ा फायदा गोरखपुरवासियों को मिलेगा। बड़ी कंपनियां निवेश करेंगी तो रोजगार की संभावना बढ़ेगी।  
विज्ञापन


यूपी के आम बजट में सीएम के गृहजनपद को कई सौगातें मिली हैं। मेट्रो ट्रेन के लिए 200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। अब मेट्रो प्रोजेक्ट में तेजी आने की उम्मीद है। इस प्रोजेक्ट पर 4589 करोड़ रुपये खर्च होंगे। तीन बोगियों की मेट्रो ट्रेन दौड़ाने की योजना पर काम चल रहा है। इसी तरह चौरीचौरा तहसील क्षेत्र के मलमलिया गांव में यूपी का पहला आयुष विश्वविद्यालय बनाने का रास्ता भी साफ हो गया है।
विज्ञापन

राजकीय होम्योपैथिक कॉलेज का नाम भी बदला

अब बजट में 40.13 करोड़ रुपये का प्रावधान कर दिया गया। विश्वविद्यालय के लिए भूमि पहले आवंटित की जा चुकी थी। रामगढ़ ताल स्थित नौकायान केंद्र के पास निर्माणाधीन वाटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के लिए 25 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया गया है। इसका काम पिछले एक वर्ष से चल रहा है। अब निर्माण कार्य में और तेजी आएगी। शासन की मंशा गोरखपुर को वाटर स्पोर्ट्स का हब बनाने की है।

इसी दिशा में काम चल रहा है। गोरखपुर में इलेक्ट्रिक बस चलाने का एलान भी बजट में किया गया है। शहर में इलेक्ट्रिक बस चलाने की जिम्मेदारी नगर निगम को मिलेगी। जल्द ही रूट फाइनल किए जाने की उम्मीद है। इलेक्ट्रिक बस चलाने की कवायद लंबे समय से की जा रही थी। अब बजट का प्रावधान किया गया है।  

गोरखपुर के बड़हलगंज स्थित राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज का नाम बदल दिया गया है। अब इसे शहीद राजा हरि प्रसाद मल्ल राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल बड़हलगंज के रूप में जाना जाएगा। इसका एलान भी बजट के साथ किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्विटर हैंडल के जरिए बताया है कि नरहरपुर एस्टेट के राजा हरिप्रसाद मल्ल को सच्ची श्रद्धांजलि दी गई है। वहराजा हरिप्रसाद मल्ल प्रथम स्वाधीनता संग्राम में शहीद हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed