फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   UP border sealed for animals due to Lumpy

लंपी: पशुओं के लिए यूपी की सीमा सील, पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री बोले; पूर्वांचल सर्वाधिक प्रभावित

Fri, 22 Sep 2023 10:11 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 22 Sep 2023 10:11 AM IST
सार

मंत्री ने बताया कि लंपी प्रभावित जनपदों में टीकाकरण के लिए 1083 टीमें कार्य कर रही हैं। टीमें लगभग 1,80,000 हजार प्रति दिन टीकाकरण कर रही हैं। दो हजार टीमें और गठित कर टीकाकरण की गति बढ़ाई जाएगी। पश्चिमी एवं मध्यम उत्तर प्रदेश के 39 जनपदों में जहां पर 5 हजार टीकाकरण प्रति किया जा रहा है, वहां अतिरिक्त डाक्टरों की टीमें गठित की गई हैं।

विज्ञापन
UP border sealed for animals due to Lumpy
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रदेश सरकार के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में पशुओं में लंपी बीमारी फैली हुई है। पूर्वांचल में इसका असर ज्यादा है। इसे देखते हुए कोरोना की तर्ज पर प्रदेश में पशुओं के लिए लॉकडाउन लगाया गया है। पशु बाजार बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश की सीमाएं पशुओं के लिए सील कर दी गई हैं, ताकि एक राज्य से दूसरे राज्य में यह बीमारी न फैले।

विज्ञापन


पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने बृहस्पतिवार को एनेक्सी भवन में पत्रकारों को बताया कि पिछले साल लंपी बीमारी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेजी से फैली थी। राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, मध्य प्रदेश आदि राज्यों में भी लंपी के लक्षण पशुओं में मिले थे। तब सीमा सील कर 10 किलोमीटर के दायरे में टीकाकरण हुआ था।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: मानचित्रों का निस्तारण कर जीडीए ने कमाए 1.56 करोड़ रुपये, 40 से अधिक पहुंचे आवेदक

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार पूर्वांचल में लंपी बीमारी फैली है। प्रकोप और न बढ़े, इसलिए पशुओं का टीकाकरण कराया जा रहा है। मंत्री ने बताया कि लंपी प्रभावित जनपदों में टीकाकरण के लिए 1083 टीमें कार्य कर रही हैं। टीमें लगभग 1,80,000 हजार प्रति दिन टीकाकरण कर रही हैं। दो हजार टीमें और गठित कर टीकाकरण की गति बढ़ाई जाएगी।

इसे भी पढ़ें: हंगामा कर रहे बच्चे का सिपाही ने फोड़ा सिर, परिजनों का गंभीर आरोप; हरकत में आई पुलिस

पश्चिमी एवं मध्यम उत्तर प्रदेश के 39 जनपदों में जहां पर 5 हजार टीकाकरण प्रति किया जा रहा है, वहां अतिरिक्त डाक्टरों की टीमें गठित की गई हैं। लंपी की प्रो वैक्सीन हिसार से 15 हजार डोज मंगाई गई थी। इसमें से 11 हजार डोज गोरखपुर मंडल और दो हजार बलरामपुर एवं 2 हजार लखनऊ भेजी गई है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed