फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Constable breaks head of boy who was creating ruckus over Lalmohan food police engaged in investigation

महराजगंज: हंगामा कर रहे बच्चे का सिपाही ने फोड़ा सिर, परिजनों का गंभीर आरोप; हरकत में आई पुलिस

Thu, 21 Sep 2023 11:18 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, महाराजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, महाराजगंज Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 21 Sep 2023 11:18 PM IST
सार

लालमोहन खाने को लेकर हंगामा कर रहे बच्चे का सिपाही ने सिर फोड़ दिया। जिसके बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। अब पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Constable breaks head of boy who was creating ruckus over Lalmohan food police engaged in investigation
घटना स्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सदर कोतवाली क्षेत्र के मुंडेरा कला गांव में बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे सगाई कार्यकर्म के दौरान लालमोहन खाने को लेकर कुछ बच्चे हल्ला कर रहे थेl इस बीच पास में किराए पर रहने वाले सिपाही की नजर पड़ी तो उसने बच्चों को समझने की कोशिश की। बच्चे हंगामा करते रहे तो उसने लाठी चलाईl जिससे एक बालक के सिर पर चोट लग गई।

विज्ञापन


इसके बाद बालक के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मामला पुलिस के उच्च अधिकारियों तक पहुंचा तो सीओ सदर को जांच सौंप दी गईl जानकारी के अनुसार, सिंदुरिया थाना क्षेत्र के बौलिया बाबू गांव से सुरेंद्र प्रसाद का परिवार मुंडेरा कला गांव में सगाई कार्यक्रम में आया हुआ था। 
विज्ञापन


सगाई कार्यक्रम चलने के दौरान बच्चे लालमोहन खाने को लेकर हंगामा करने लगे। वहीं किराए पर कमरा लेकर रहने वाले सिपाही ने बच्चों को वहां से हटने के लिए कहा, जिसपर से नहीं हटे हंगामा करते रहे। इससे सिपाही आक्रोशित हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि सिपाही ने डंडे से वार कर दिया। जिससे बौलिया बाबू निवासी उमेश प्रसाद के 10 वर्षीय पुत्र जावेद का सिर फट गया। जिसके बाद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराईl अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच सीओ सदर को सौंपी गई हैl जांच के बाद रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed