{"_id":"650c391c7419214cc90a116d","slug":"gda-earned-rs-1-56-crore-by-disposing-of-maps-in-gorakhpur-2023-09-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: मानचित्रों का निस्तारण कर जीडीए ने कमाए 1.56 करोड़ रुपये, 40 से अधिक पहुंचे आवेदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: मानचित्रों का निस्तारण कर जीडीए ने कमाए 1.56 करोड़ रुपये, 40 से अधिक पहुंचे आवेदक
Fri, 22 Sep 2023 06:49 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 22 Sep 2023 06:49 AM IST
सार
जीडीए क्षेत्र में मकानों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के निर्माण कार्य के लिए लोगों ने मानचित्रों का आवेदन किया है। लेकिन किसी न किसी कमी की वजह से मानचित्रों पास नहीं हो सके हैं। कुछ ऐसे मानचित्र हैं, जिनमें छोटी छोटी आपत्तियां लगी हुई हैं। इनके निस्तारण के लिए जीडीए उपाध्यक्ष की मौजूदगी में शिविर लगा।
विज्ञापन
गोरखपुर विकास प्राधिकरण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जीडीए सभागार में बृहस्पतिवार को मानचित्र समाधान शिविर आयोजन किया गया। इसमें शमन और ऑनलाइन मानचित्रों की गड़बड़ियों को दूर किया गया। इस दौरान कुल 15 मानचित्रों का निस्तारण करते हुए जीडीए ने 1.56 करोड़ रुपये की कमाई की।
विज्ञापन
अधिकारियों का कहना है कि शिविर में पहुंचे आवेदकों ने अपने मानचित्रों में लगी आपत्तियों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उपाध्यक्ष आनंद वर्धन ने लोगों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान का निर्देश दिया।
विज्ञापन
जीडीए क्षेत्र में मकानों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के निर्माण कार्य के लिए लोगों ने मानचित्रों का आवेदन किया है। लेकिन किसी न किसी कमी की वजह से मानचित्रों पास नहीं हो सके हैं। कुछ ऐसे मानचित्र हैं, जिनमें छोटी छोटी आपत्तियां लगी हुई हैं। इनके निस्तारण के लिए जीडीए उपाध्यक्ष की मौजूदगी में शिविर लगा। इसमें 40 से अधिक आवेदक पहुंचे।
विज्ञापन
इस मौके पर 11 शमन मानचित्रों का निस्तारण करते हुए जीडीए ने 1.49 करोड़ रुपये जमा कराए। जबकि ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड हाई और लो-रिस्क के चार मानचित्रों के निस्तारण हुआ। जिसके आवेदकों से 7.31 लाख रुपये की आय हुई। कुल 15 मामलों को निस्तारित करते हुए जीडीए ने 1.56 करोड़ रुपये जमा कराए।
पांच अक्तूबर को फिर लगेगा शिविर
मानचित्रों के मामले का निस्तारण कराने के लिए आगामी पांच अक्तूबर को भी शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए जीडीए की ओर से व्यापक प्रचार प्रसार कराया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि यदि मानचित्रों का निस्तारण नहीं हुआ तो निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। शिविर में सचिव यूपी सिंह, प्रभारी अधिकारी नियोजन हितेश कुमार, अधिशासी अभियंता किशन सिंह, नरेंद्र कुमार, सहायक अभियंता कुंज बिहारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
पांच अक्तूबर को फिर लगेगा शिविर
मानचित्रों के मामले का निस्तारण कराने के लिए आगामी पांच अक्तूबर को भी शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए जीडीए की ओर से व्यापक प्रचार प्रसार कराया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि यदि मानचित्रों का निस्तारण नहीं हुआ तो निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। शिविर में सचिव यूपी सिंह, प्रभारी अधिकारी नियोजन हितेश कुमार, अधिशासी अभियंता किशन सिंह, नरेंद्र कुमार, सहायक अभियंता कुंज बिहारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।