{"_id":"5fdfb1608ebc3ecd6d668b79","slug":"up-board-students-will-know-what-changed-in-curriculum-gorakhpur-city-news-gkp37766994","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : पाठयक्रम में क्या बदला, जानेंगे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : पाठयक्रम में क्या बदला, जानेंगे विद्यार्थी
विज्ञापन

गोरखपुर। यूपी बोर्ड से दसवीं और बारहवीं की परीक्षा देने जा रहे विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। कोरोना संकट के चलते बोर्ड की ओर से पाठ्यक्रम में 30 फीसदी कटौती के बाद जो नया पाठ्यक्रम तैयार हुआ है। उसे लेकर बोर्ड ने विद्यार्थियों के लिए विवरण पत्रिका तैयार की है। पत्रिका में विषयवार पाठ्यक्रम की जानकरी दी गई है। इससे विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी करने में सहूलियत होगी।
विवरण पत्रिका में जो पाठ्यक्रम दिया गया है। बोर्ड परीक्षा में उससे ही जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। अगर किसी विद्यार्थी को पाठ्यक्रम को लेकर किसी प्रकार का भ्रम है तो विवरण पत्रिका से दूर हो जाएगा। यूपी बोर्ड ने सभी पत्रिकाएं हर जिले में प्रधानाचार्यों को भेजी हैं। अगर किसी प्रधानाचार्य को पत्रिका नहीं मिलती है, तो उन्हें इसकी जानकारी डीआईओएस को देनी होगी। वहीं डीआईओएस को इस संबंध में आदेश दिए गए हैं, कि यह सुनिश्चित करें कि सभी प्रधानाचार्यों को पत्रिका मिल गई या नहीं। प्रधानाचार्य शिक्षकों की मदद से छात्रों को विवरण पत्रिका की जानकारी देंगे।
विवरण पत्रिका वितरित करने के लिए यूपी बोर्ड सचिव का आदेश आया है। विवरण पत्रिका भी कार्यालय पर आ चुकी है। जल्द ही इसे प्रधानाचार्यों तक भेजवाया जाएगा, ताकि बच्चों को परीक्षा की तैयारी में कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
-ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया ,जिला विद्यालय निरीक्षक
बोर्ड परीक्षाएं मार्च में संभावित
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं मार्च तक होने की संभावना बन रही हैं। इसके लिए तैयारियां भी शुरू हो चुकीं हैं। जिले में परीक्षा केंद्रों के निर्धारण को लेकर कवायद चल रही है। फरवरी तक केंद्रों की अंतिम सूची बोर्ड की ओर से जारी कर दी जाएगी।