फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   UP Board Result 2022 Gorakhpur district topper met from rural area

UP Board Result 2022: ग्रामीण क्षेत्र से मिले गोरखपुर जिला टॉपर, चमकी मेधा

Sun, 19 Jun 2022 09:50 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 19 Jun 2022 09:50 AM IST
सार

इंटरमीडिएट के टॉप-10 में 12 विद्यार्थियों को जगह मिली है। इनमें से सात ग्रामीण क्षेत्र से हैं। कई मेधावी ऐसे हैं, जिनकी पारिवारिक आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। इसके बावजूद सफलता का परचम फहराया है।

विज्ञापन
UP Board Result 2022 Gorakhpur district topper met from rural area
UP Board Result 2022 - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में ग्रामीण क्षेत्र की मेधा चमकी है। दोनों ही कक्षाओं के जिला टॉपर ग्रामीण क्षेत्रों से हैं। टॉपरों की जिला स्तरीय मेरिट में भी ग्रामीण क्षेत्र के मेधावियों का दबदबा है। यानी शहरी क्षेत्र पर ग्रामीण क्षेत्र की मेधा भारी है।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय ने जिले की जो मेरिट लिस्ट जारी की है, उसके मुताबिक, इंटरमीडिएट की टॉपर कृष्णप्रिया मिश्रा मछलीगांव की रहने वाली हैं। वह गांव में रहकर ही पढ़ाई कर रही हैं। इसी तरह दूसरा स्थान हासिल करने वाली श्रेया पांडेय भी ग्रामीण क्षेत्र के मलांव से आती हैं।
विज्ञापन


इंटरमीडिएट के टॉप-10 में 12 विद्यार्थियों को जगह मिली है। इनमें से सात ग्रामीण क्षेत्र से हैं। कई मेधावी ऐसे हैं, जिनकी पारिवारिक आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। इसके बावजूद सफलता का परचम फहराया है। शहरी क्षेत्र के पांच मेधावी ही जगह बना सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह हाईस्कूल के जिला टॉपर आकाश निषाद भी ग्रामीण क्षेत्र से आते हैं। आकाश के पिता चौरीचौरा में चाट का ठेला लगाते हैं। वह कठिन परिस्थितियों में पढ़कर आगे बढ़ रहे हैं। हाईस्कूल के टॉप-10 की मेरिट लिस्ट में 21 मेधावियों को जगह मिली है। इनमें से दस मेधावी ग्रामीण क्षेत्र के हैं। शहरी क्षेत्र के 12 मेधावी भी जिला स्तरीय मेरिट लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed