{"_id":"5ec4e11757ab3d263e207c5e","slug":"up-board-result-2020-student-written-request-in-answer-sheet-sent-to-examiners-for-given-passing-marks","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा में पास करने के लिए विद्यार्थी ने परीक्षक से लगाई ये गुहार, लिखा- भइया से बोले थे गणित न पढ़ाइए...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा में पास करने के लिए विद्यार्थी ने परीक्षक से लगाई ये गुहार, लिखा- भइया से बोले थे गणित न पढ़ाइए...
Wed, 20 May 2020 01:22 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 20 May 2020 01:22 PM IST
सार
- मूल्यांकन के दौरान एक कॉपी में लिखी मिली विद्यार्थी की गुहार
- अगले हफ्ते तक मूल्यांकन का काम पूरा होने की उम्मीद
विज्ञापन
कॉपियों के मूल्यांकन के दौरान परीक्षकों के बीच चर्चा के केंद्र में रही विद्यार्थी की गुहार।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
... सर भइया से बोले थे गणित न पढ़ाइए, हमको कला से पढ़ना है मगर वो माने नहीं। इंजीनियर और डॉक्टर बनाने के फिराक में हमारा भविष्य बर्बाद कर दिए। पास होने तक के लाले पड़ गए हैं, बचा लिजिए एलजेब्रा, त्रिकोणमिति हमारे बस के बाहर है।
विज्ञापन
ये गुहार एमजी इंटर कॉलेज में चल रहे गणित की कॉपियों के मूल्यांकन के दौरान एक विद्यार्थी ने परीक्षक से लगाई है। टूटी फूटी हिंदी और भोजपुरी में लिखी ये गुहार मंगलवार को परीक्षकों के बीच चर्चा के केंद्र में रही।
विज्ञापन
ऐसे ही एक दूसरे नोट में एक छात्रा ने खुद को एथलीट बताते हुए, अपनी ओर से हासिल किए गए पदकों का ब्योरा कॉपी में लिखा था। साथ में अनुरोध किया गया था कि खेल की वजह से ज्यादा पढ़ने का समय नहीं मिला। इस बार थोड़ी मदद कर दीजिए मनोबल बढ़ेगा तो देश का नाम रोशन करूंगी।
विज्ञापन
Trending Videos
मंगलवार को शहर के छह केंद्रों पर हुए मूल्यांकन में 1588 परीक्षकों ने 72958 कॉपियों का मूल्यांकन किया। 12 मई से अब तक कुल 559206 कॉपियां मूल्यांकित हुई हैं। बोर्ड की ओर से जिले में 747856 कॉपियां मूल्यांकन के लिए आवंटित हुई हैं। 74 फीसदी मूल्यांकन कार्य पूरा हुआ है। जानकारों की मानें तो अगले हफ्ते तक इस कार्य को पूरा करा लिया जाएगा।
डीआईओएस ने किया निरीक्षक
डीआईओएस ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया ने मंगलवार को मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण किया। साथ ही सभी उप नियंत्रकों को मूल्यांकन केंद्र पर सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क और सैनिटाइजेशन की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।
डीआईओएस ने किया निरीक्षक
डीआईओएस ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया ने मंगलवार को मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण किया। साथ ही सभी उप नियंत्रकों को मूल्यांकन केंद्र पर सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क और सैनिटाइजेशन की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।