{"_id":"623ab2b033415e5ec1717130","slug":"up-board-released-list-of-seven-thousand-room-inspectors","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड: सात हजार कक्ष निरीक्षकों की सूची बोर्ड ने की जारी, 24 मार्च से होगी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड: सात हजार कक्ष निरीक्षकों की सूची बोर्ड ने की जारी, 24 मार्च से होगी परीक्षा
Wed, 23 Mar 2022 11:10 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 23 Mar 2022 11:10 AM IST
सार
केंद्र व्यवस्थापकों से हासिल कर सकेंगे परिचयपत्र, 24 मार्च से प्रारंभ होंगी हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाएं।
विज्ञापन
UP Board Exam 2021-22
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी बोर्ड के 24 मार्च से प्रस्तावित हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाओं की निगरानी के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 7,000 कक्ष निरीक्षकों की सूची को जारी कर दिया है। कक्ष निरीक्षकों को फोटोयुक्त परिचयपत्र केंद्र व्यवस्थापकों से हासिल करना होगा। साथ ही परीक्षा केंद्र के भीतर अनिवार्य रूप से इसे अपने पास रखना होगा। परीक्षा के लिए 199 केंद्र बनाए गए हैं, जहां, 1,27,586 विद्यार्थी शामिल होंगे।
मंगलवार को भी राजकीय जुबली इंटर कॉलेज में बने डिस्ट्रिक्ट कंट्रोल रूम से सभी परीक्षा केंद्रों की लाइव मॉनिटरिंग का ट्रॉयल किया गया। इस दौरान जो तकनीकी समस्याएं आई उन्हें दूर किया गया। वहीं, माध्यमिक विद्यालयों में प्रवेश पत्र वितरण का कार्य भी अंतिम चरण में है। बता दें कि यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 24 मार्च से दो पालियों में होंगी।
हाईस्कूल का पेपर 11 अप्रैल तो इंटर का 20 अप्रैल को खत्म होगा। पहली बार बोर्ड ने कक्ष निरीक्षकों की सूची को सीधे तौर पर जारी किया है। इसके साथ ही इनके मिलने वाला पारिश्रमिक भी सीधे तौर पर बैंक एकाउंट में भेजा जाएगा। नकलविहीन परीक्षाओं के लिए हर केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं।