फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   UP Board: Question papers brought to store room, distribution of copies begins

यूपी बोर्ड: भंडार कक्ष में लाए गए प्रश्नपत्र, कॉपियों का वितरण शुरू

Sat, 07 Feb 2026 01:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Question papers brought to store room, distribution of copies begins
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होंगी। इसको लेकर जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रश्नपत्रों और कॉपियां भंडार कक्ष में पहुंच चुकी हैं। कॉपियों का वितरण भी प्रारंभ कर दिया गया है, जो 10 फरवरी तक चलेगा। सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रश्नपत्रों को सुरक्षित भंडारण में रखा गया है ताकि परीक्षा की गोपनीयता बनी रहे।
विज्ञापन

इस बार जुबिली इंटर कॉलेज को प्रश्नपत्र वितरण का केंद्र बनाया गया है। वितरण प्रक्रिया में निर्धारित नियमों का सख्ती से पालन किया जा रहा है। अधिकारियों की मौजूदगी में प्रश्नपत्रों को सीलबंद पेटियों में संबंधित केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा। यूपी बोर्ड परीक्षा में इस वर्ष हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कुल लगभग एक लाख 31 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अमरकांत सिंह ने बताया कि परीक्षा को नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट और उड़नदस्ता दलों की तैनाती की गई है। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed