{"_id":"618829fcf0fb937ada092c4a","slug":"up-board-if-you-miss-today-the-name-of-the-principal-will-be-entered-in-the-black-list-gorakhpur-city-news-gkp4155659141","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : आज चूके तो काली सूची में दर्ज होगा प्रधानाचार्य का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : आज चूके तो काली सूची में दर्ज होगा प्रधानाचार्य का नाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड: आज चूके तो काली सूची में दर्ज होगा प्रधानाचार्य का नाम
गोरखपुर। माध्यमिक स्कूलों की कक्षा 9वीं-11वीं के छात्र-छात्राओं एवं वर्ष 2022 की 10वीं और 12वीं परीक्षा में पंजीकृत होने वाले संस्थागत व व्यक्तिगत परीक्षार्थियों का ब्योरा यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड करने की आखिरी मियाद सोमवार को खत्म होगी। अगर किसी प्रधानाचार्य के द्वारा जानकारी अभी तक लोड नहीं की गई है तो वो तत्काल इसे भर दें। तय समय के बाद बोर्ड की ओर से इसपर कोई विचार नहीं किया जाएगा। साथ ही ऐसे प्रधानाचार्यों को चिह्नित कर काली सूची में डाला जाएगा।
डीआईओएस ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह भदौरिया ने सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया है कि विद्यार्थियों के शैक्षिक विवरणों मसलन नाम की अंग्रेजी और हिंदी वर्तनी, जन्मतिथि को सत्यापित कर अपलोड कराया जाए। जान बूझकर अस्पष्ट फोटो अपलोड होगी तो उस छात्र को अनर्ह मानते हुए उसके विवरणों को डिलीट कराया जा सकता है। जिसके लिए संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्तरदायी होंगे।