{"_id":"65e2377ee9637422a105b629","slug":"up-board-exam-strictness-increased-after-agra-incident-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-484216-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा : आगरा की घटना के बाद बढ़ी सख्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा : आगरा की घटना के बाद बढ़ी सख्ती
विज्ञापन
-स्टेटिक मजिस्ट्रेट का उत्तरदायित्व होगा कि वह संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराएं
-परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट के अलावा कोई भी व्यक्ति मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करेगा
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट जीव विज्ञान और गणित का प्रश्नपत्र बृहस्पतिवार को आगरा में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
इस घटना के बाद बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों पर सख्ती बढ़ा दी है। इस संबंध में बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश दिया है कि परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट के अलावा कोई भी व्यक्ति मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करेगा। यदि परीक्षा केंद्र पर किसी व्यक्ति द्वारा मोबाइल फोन या अन्य संचार उपकरण का प्रयोग किया जाता है तो ऐसी स्थिति में स्टेटिक मजिस्ट्रेट का उत्तरदायित्व होगा कि वह संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराएं।
सचिव ने कहा कि यदि किसी विद्यालय द्वारा प्रश्नपत्रों की गोपनीयता भंग किए जाने का प्रयास किया जाएगा, तो उस विद्यालय की मान्यता समाप्त कर दी जाएगी। डीआईओएस डाॅ. अमरकांत सिंह ने कहा कि निर्देश का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराया जा रहा है। इसके बावजूद कोई लापरवाही सामने आती है, तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
पत्नी ड्यूटी कर रही, हम क्यों करें...
बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षण को लेकर लापरवाही के कई मामले सामने आ रहे हैं। शहर के एक स्कूल में शिक्षक दंपती को कक्ष निरीक्षक बनाया गया है। यह काफी चर्चा में है। बृहस्पतिवार को इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए शिक्षक पति अपनी पत्नी को लेकर परीक्षा केंद्र पहुंचे। शिक्षक पत्नी ने कक्ष निरीक्षक की जिम्मेदारी संभाली, लेकिन उनके पति केंद्र में इधर-उधर घूमते रहे। केंद्र व्यवस्थापक ने उन्हें समय से कक्षा में जाने को कहा, लेकिन शिक्षक पति ने जवाब दिया कि पत्नी तो ड्यूटी कर रही है, तो मैं क्यों करूं। व्यवस्थापक ने उनसे एक बार फिर कक्षा में जाने को कहा। शिक्षक पति कक्षा में जाने की बजाय प्रतिवाद करने लगे। इस पर केंद्र व्यवस्थापक ने कहा कि आपको ड्यूटी नहीं करनी है, तो विद्यालय से बाहर जाइए। यहां मत टहलिए। आपके खिलाफ उच्चाधिकारियों को सूचित किया जा रहा है। इसी परीक्षा केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक ने परीक्षा के दौरान बाहर खड़े होकर बातचीत कर रहे कक्ष निरीक्षक को टोका।
विज्ञापन
इस पर कक्ष निरीक्षक ने कहा कि आपके कहने से ड्यूटी थोड़ी करेंगे। जैसा मन होगा वैसा करेंगे। डीआईओएस ने कहा कि यह मामला अभी तक संज्ञान में नहीं आया है। ड्यूूटी नहीं करने वाले के विरुद्ध नियमानुसर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।