{"_id":"62441a7a2ebf3533372d55a3","slug":"up-board-exam-2022-english-paper-leak","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Board Exam: अंग्रेजी का पेपर लीक, गोरखपुर सहित 24 जिलों में परीक्षा रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board Exam: अंग्रेजी का पेपर लीक, गोरखपुर सहित 24 जिलों में परीक्षा रद्द
Wed, 30 Mar 2022 04:48 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 30 Mar 2022 04:48 PM IST
सार
आज शाम इंटरमीडिएट की अंग्रेजी विषय की परीक्षा होनी थी। इससे पहले ही पेपर लीक होने की वजह से प्रदेश के 24 जिलों में परीक्षा रद्द कर दी गई है।
विज्ञापन
UP Board Exam 2021-22
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश बोर्ड की परीक्षा में पेपर लीक का मामला सामने आया है। बुधवार को दोपहर दो बजे से इंटरमीडिएट की अंग्रेजी विषय की परीक्षा होनी थी। इससे पहले ही पेपर लीक होने की वजह से प्रदेश के 24 जिलों में परीक्षा रद्द कर दी गई है। इनमें आगरा, मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, बागपत, बदायूं, शाहजहांपुर , उन्नाव, सीतापुर, ललितपुर , महोबा, जालौन, चित्रकूट, अंबेडकरनगर, प्रतापगढ़, गोंडा, गोरखपुर, आजमगढ़, बलिया, वाराणसी , कानपुर देहात , एटा और शामली शामिल हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद के सभापति ने जानकारी देते हुए विनय कुमार पांडेय ने बताया कि बलिया जिले में 30 मार्च 2022 यानी कि बुधवार को दूसरी पाली की इंटरमीडिए परीक्षा के अंग्रेजी का पेपर लीक हो गया । सीरीज 316 - ईडी और 316 - ईआई के प्रश्नपत्र लीक हुए हैं । ऐसे में प्रदेश के 24 जिलों में बुधवार को होने वाली अंग्रेजी की परीक्षा को रद्द करने का निर्देश दिया गया है । बाकी जिलों में पहले की तरह ही परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी ।
विज्ञापन