{"_id":"65e0ea96db92270b10084ac7","slug":"up-board-5764-high-school-and-intermediate-students-left-the-exam-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-482910-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : हाईस्कूल और इंटर के 5764 विद्यार्थियों ने छोड़ी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : हाईस्कूल और इंटर के 5764 विद्यार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
विज्ञापन
-प्रथम पाली में हाईस्कूल विज्ञान विषय में कुल 74886 परीक्षार्थी पंजीकृत थे
-इंटरमीडिएट जीव विज्ञान में पंजीकृत 25881 में से 24676 उपस्थित रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा बृहस्पतिवार को जिले के 206 केंद्रों पर संपन्न हुई। कड़ी निगरानी में हुई परीक्षा में 5764 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इसमें हाईस्कूल के 3981 व इंटर के 1783 परीक्षार्थी शामिल रहे।
राजकीय जुबिली इंटर काॅलेज स्थित जनपद स्तरीय कंट्रोल रूम प्रभारी किरन कुमार आरेतो ने बताया कि प्रथम पाली में हाईस्कूल विज्ञान विषय में कुल 74886 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 70925 उपस्थित तथा 3961 अनुपस्थित रहे। इसी पाली में इंटरमीडिएट लेखाशास्त्र में कुल पंजीकृत 1911 परीक्षार्थियों में से 1869 उपस्थित तथा 42 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे, जबकि द्वितीय पाली में हाईस्कूल कृषि विज्ञान विषय में कुल पंजीकृत 446 परीक्षार्थियों में से 426 उपस्थित तथा 20 अनुपस्थित रहे।
इसी तरह इंटरमीडिएट जीव विज्ञान में पंजीकृत 25881 में से 24676 उपस्थित तथा 1205 अनुपस्थित तथा गणित विषय में 12924 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 12388 उपस्थित तथा 536 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
डीआईओएस डाॅ. अमरकांत सिंह ने बताया कि जिले में दोनों पालियों में परीक्षाएं शुचितापूर्ण संपन्न हुई। कहीं से भी किसी तरह की कोई अनियमितता व नकचली पकड़े जाने की सूचना नहीं मिली।