फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   UP block chief election 2021 youths snatched nomination paper from former assembly speaker and tore it in siddharthnagar

ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021: पैर छूते ही पूर्व विधान सभा अध्यक्ष से छीना पर्चा, सपा व भाजपा कार्यकर्ताओं में जमकर हुआ बवाल

Thu, 08 Jul 2021 07:39 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 08 Jul 2021 07:39 PM IST
सार

इटवा में पर्चा दाखिल करने जा रहे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष को दिया धक्का, सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं में हाथापाई। दो पर्चा छीनकर फाड़ा, घर में रखे तीसरा पर्चा मंगाकर किया दाखिल।

विज्ञापन
UP block chief election 2021 youths snatched nomination paper from former assembly speaker and tore it in siddharthnagar
ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021: नामांकन के दौरान तैनात पुलिस बल व विवाद के बाद क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सिद्धार्थनगर जिले में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए नामाकंन करने गुरुवार को पत्नी के साथ पहुंचे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय का पैर छूने के बहाने दो युवकों ने पर्चा छीनकर फाड़ दिया और धक्का दे दिया। इससे वह गिरते- गिरते बचे। इसके बाद सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं में धक्का- मुक्की भी हुई। उनकी गाड़ी का शीशा तोड़ दिया गया। घंटों बवाल चला और बाद में एक सेट पर्चा दाखिल हो पाया। वहीं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पर हमले की सूचना फैलते ही पूरे जिले के सपा कार्यकर्ता इटवा पहुंच गए। दोपहर साढ़े तीन बजे पूर्व विस अध्यक्ष के बाहर निकलते ही कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और दोनों तरफ से ईंट पत्थर भी चले।
विज्ञापन


सपा इटवा ब्लॉक के लिए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष की पत्नी सूर्यमती पांडेय ब्लॉक प्रमुख पद के लिए प्रत्याशी हैं। विकास खंड इटवा में दोपहर एक बजे नामांकन दाखिल करने आए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय के सामने अचानक दो अपरिचित युवक पहुंच गए। वे कुछ समझ पाते, तब तक उन्होंने पैर छूने के बहाने उनके हाथ से दो सेट पर्चा छीनकर फाड़ दिया।
विज्ञापन


इसी मौके पर अचानक भाजपा समर्थक आ गए और दोनों पक्षों में हाथापाई होने लगी। अचानक हुई घटना से माता प्रसाद पांडेय के मौजूद एक कार्यकर्ता ने उन्हें नीचे से गिरने से बचा लिया। इस घटना से सपा कार्यकर्ता आक्रोशित हो होकर नारेबाजी करने लगे। दूसरी तरफ विकास खंड के दूसरे गेट के सामने भाजपा प्रत्याशी राधा देवी के पति राम कृपाल चौधरी और उनके समर्थकों के साथ सपा कार्यकर्ताओं की हाथापाई होने लगी। पुलिस टीम ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष की गाड़ी का शीशा टूटा

एक सिपाही व दो भाजपा कार्यकर्ताओं को हल्की छोटें आईं और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष की गाड़ी का पिछला शीशा ईंट लगने से टूट गया। दो सेट पर्चा छीनने के बाद मची अफरा- तफरी के बाद पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने अपनी पत्नी व ब्लॉक प्रमुख पद की उम्मीदवार व दो अन्य महिलाओं को ब्लॉक परिसर में अंदर भेजकर घर पर रखे एक सेट नामांकन पत्र को मंगाकर नामांकन पत्र दाखिल किया।

पर्चा दाखिला के बाद चले ईंट पत्थर
उत्तरी गेट पर सपा समर्थक व दूसरी गेट के पास भाजपा समर्थकों की भीड़ जमी रही। लगभग साढ़े तीन बजे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय और उनकी पत्नी पर्चा दाखिल करने के बाद बाहर निकले तो फिर माहौल गर्मा गया। दोनों तरफ से ईंट पत्थर चलने से दो भाजपा कार्यकर्ताओं को हल्की छोटें आईं। आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने इटवा डुमरियागंज मार्ग जाम कर दिया। हालांकि पुलिस अधिकारियों के समझाने के बाद लोग माने और वहां से हट गए।

हंगामे में बेबस नजर आई पुलिस
नामांकन में पर्चा छीनने और धक्का देने के बाद हुए हंगामे में पुलिस बेबस नजर आई। मामला सत्ता पक्ष और विपक्ष के बड़े नेता से जुड़ा था। ऐसे में पुलिस अगर पहले से सक्रिय होती तो शायद जो बवाल हुआ वह नहीं होता। स्थानीय स्तर पर कहीं- कहीं पुलिस द्वारा पहले से ही चूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed