{"_id":"60ffe1fe6789db2d42787ef6","slug":"up-bihar-police-scrutinizing-property-documents-of-notorious-crook-munna-mishra-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: कुख्यात बदमाश मुन्ना मिश्रा के प्रॉपर्टी दस्तावेजों को खंगाल रही यूपी-बिहार की पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: कुख्यात बदमाश मुन्ना मिश्रा के प्रॉपर्टी दस्तावेजों को खंगाल रही यूपी-बिहार की पुलिस
Tue, 27 Jul 2021 04:39 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 27 Jul 2021 04:39 PM IST
सार
बिहार का कुख्यात मुन्ना मिश्रा व उसकी पत्नी आसमा उर्फ अंजू को यूपी-बिहार पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में बघौचघाट के नर्वदेश्वर गेट खुदवा मोड़ से गिरफ्तार कर लिया था। बिहार पुलिस ने दोनों को जमुनहा बाजार के शिक्षक दिलीप सिंह की हत्या में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
माफिया मुन्ना मिश्रा
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया जिले में माफिया मुन्ना मिश्रा को जेल भेजने के बाद बिहार व प्रदेश की पुलिस ने उसके सहयोगियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं यूपी में उसकी प्रॉपर्टी दस्तावेजों को भी पुलिस तलाश कर रही है। यूपी व बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार दोपहर में मुन्ना की दुकान में सर्च किया। अगल-बगल के दुकानदारों से मुन्ना के करीबियों की जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
बिहार का कुख्यात मुन्ना मिश्रा व उसकी पत्नी आसमा उर्फ अंजू को यूपी-बिहार पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में बघौचघाट के नर्वदेश्वर गेट खुदवा मोड़ से गिरफ्तार कर लिया था। बिहार पुलिस ने दोनों को जमुनहा बाजार के शिक्षक दिलीप सिंह की हत्या में जेल भेज दिया। अब यूपी-बिहार पुलिस ने संयुक्त अभियान के तहत देवरिया जिले में मुन्ना के करीबियों व सहयोगियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मंगलवार दोपहर में काटया थाना प्रभारी सुमन कुमार मिश्रा व बघौचघाट थाना के एसआई रविंद्र नाथ यादव ने रामपुर महुआवारी चौराहे पहुंच कर मुन्ना मिश्रा के दुकान की तलाशी की। मुन्ना के प्रापर्टी के दस्तावेज का भी पुलिस पता लगा रही है।
विज्ञापन
पुलिस को शक है कि मुन्ना ने देवरिया में अपराध की कमाई से प्रापर्टी बनाई है। वहीं कुछ बैंकों में भी पुलिस पता लगा रही है कि आसमा के नाम खाता तो नहीं है। बिहार की पुलिस यूपी में मुन्ना के सहयोगियों का पता लगा रही है। मुन्ना के सभी ठिकानों पर पुलिस सर्च ऑपरेशन चला कर दस्तावेजों का पता लगाएगी।
तरकुलवा के बंजरिया बाजार में भी दुकान चलाने की व मुन्ना के रहने की संभावना पर पुलिस जांच कर रही है। क्षेत्राधिकारी सदर श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि बिहार पुलिस मुन्ना के सहयोगियों व दस्तावेजों की जांच कर रही। हमारी पुलिस पूरी तरह सहयोग में लगी हुई है।