फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   up assembly election 2022 kajal nishad samajwadi party candidate from campierganj

UP Election 2022: भोजपुरी अभिनेत्री काजल निषाद को सपा ने गोरखपुर की इस सीट से मैदान में उतारा, भाजपा के फतेह बहादुर से है मुकाबला

Sun, 30 Jan 2022 08:51 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 30 Jan 2022 08:51 PM IST
सार

सपा ने पिछले चुनाव में कैंपियरगंज में जिस कांग्रेस प्रत्याशी चिंता यादव को समर्थन दिया था, वह भी दूसरे पायदान पर थीं। इस बार पार्टी ने इस सीट से काजल निषाद को मैदान में उतारा है।

विज्ञापन
up assembly election 2022 kajal nishad samajwadi party candidate from campierganj
काजल निषाद, अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिनेमा से सियासत का पुराना और गहरा नाता रहा है। भोजपुरी अभिनेता और अभिनेत्री इससे दूर नहीं हैं। हर बार की तरह इस बार भी सियासी मैदान में कई ऐसे चेहरे हैं। समाजवादी पार्टी ने गोरखपुर की जिन विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का एलान किया है, उनमें काजल का नाम सुर्खियों में है। सपा ने चिल्लूपार से विनय शंकर तिवारी, गोरखपुर ग्रामीण से विजय बहादुर यादव, पिपराइच से अमरेंद्र निषाद, सहजनवां से यशपाल रावत, खजनी से रूपावती, कैंपियरगंज से काजल निषाद और बांसगांव से डॉ संजय कुमार को प्रत्याशी बनाया है।

विज्ञापन


कांग्रेस से आईं काजल को कैंपियरगंज से टिकट

सपा ने पिछले चुनाव में कैंपियरगंज में जिस कांग्रेस प्रत्याशी चिंता यादव को समर्थन दिया था, वह भी दूसरे पायदान पर थीं। इस बार पार्टी ने इस सीट से काजल निषाद को मैदान में उतारा है। काजल का मुकाबला भाजपा के फतेह बहादुर से है। काजल इससे पहले वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर गोरखपुर ग्रामीण से चुनाव लड़ चुकी हैं। काजल सोशल मीडिया पर भी बहुत सक्रिय हैं। इस चुनाव में 9.38 फीसदी वोट पाकर, वह चौथे स्थान पर थीं। तब भाजपा के टिकट पर 31.31 फीसदी वोट पाकर विजय बहादुर यादव चुनाव जीत विधायक बने थे।

विज्ञापन


दूसरे नंबर पर 22.27 फीसदी वोट पाकर सपा के जफर अमीन डक्कू और 21.99 फीसदी वोट पाकर बसपा के राम भुआल निषाद, तीसरे पायदान पर थे।  वहीं बांसगांव से प्रत्याशी घोषित किए गए, डॉ. संजय कुमार 2014 के बांसगांव लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर किस्मत आजमा चुके हैं। हालांकि, इस चुनाव में 5.77 फीसदी वोट पाकर संजय चौथे स्थान पर रहे  और 47.61 फीसदी वोट पाकर भाजपा के कमलेश पासवान सांसद चुने गए थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 

इन्हें मिला टिकट

गोरखपुर ग्रामीण
विजय बहादुर यादव पुत्र रामशंकर यादव।
उम्र 52 वर्ष, निवासी भरवलिया बुजुर्ग, सिद्धार्थनगर।

पिपराइच
अमरेंद्र निषाद पुत्र स्व. जमुना निषाद, उम्र 32 वर्ष।
निवासी खुटहन, पिपराइच, गोरखपुर(

सहजनवां
यशपाल रावत पुत्र स्व. शारदा प्रसाद रावत।
उम्र 55 वर्ष, निवासी भीटी रावत, सहजनवां।

खजनी
रूपावती बेलदार पत्नी रमभजन बेलदार।
उम्र 39 वर्ष, निवासी महादेवा बाजार।

कैंपियरगंज
काजल निषाद पत्नी संजय निषाद।
उम्र 40 वर्ष, निवासी भौआपार।

बांसगांव
डॉ संजय कुमार पुत्र स्व. रामधनी प्रसाद।
उम्र 42 वर्ष, निवासी तीहामोहम्मदपुर, बड़हलगंज।

चिल्लूपार
विनय शंकर तिवारी पुत्र हरिशंकर तिवारी।
 उम्र 54 वर्ष, निवासी टाड़ा, बड़हलगंज।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed