फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   UP Assembly Election 2022 Gorakhpur Youth Ki Baat Coverage News Updates In Hindi

UP Election 2022 : गोरखपुर के युवाओं की ये बातें सुनकर आप हैरान हो जाएंगे, पढ़िए चुनावी मुद्दों पर क्या-क्या बोले?

Thu, 09 Dec 2021 12:37 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Thu, 09 Dec 2021 12:37 PM IST
सार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश, ब्रज और अवध के बाद 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' गुरुवार को गोरखपुर के रास्ते पूर्वांचल में दाखिल हुआ। यहां सुबह चाय पर चर्चा के बाद युवाओं से संवाद हुआ। गोरखपुर विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं ने खुलकर अपनी बात रखी। 

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022 Gorakhpur Youth Ki Baat Coverage News Updates In Hindi
गोरखपुर में चुनावी मुद्दों पर चर्चा करते छात्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' गुरुवार को गोरखपुर विश्वविद्यालय पहुंचा। यहां युवाओं ने कई चुनावी मुद्दे उठाए। विकास, रोजगार, महंगाई, अंतरराष्ट्रीय संबंधों सहित कई मसलों पर अपनी राय रखी। कई छात्र संगठनों के छात्र नेताओं ने भी अपनी बात रखी। पढ़िए किसने क्या बोला? 
विज्ञापन

महंगाई और विकास के मुद्दे पर क्या बोले? 

UP Assembly Election 2022 Gorakhpur Youth Ki Baat Coverage News Updates In Hindi
गोरखपुर विश्वविद्यालय में चुनावी मुद्दों पर चर्चा करते हुए छात्र। - फोटो : अमर उजाला
राजनीति शास्त्र के छात्र मोनू ने कहा, 'मैं ग्रामीण इलाके से आता हूं। महंगाई बहुत ज्यादा बढ़ गई है। छात्रों से कम किराया लेना चाहिए। हालांकि मौजूदा सरकार में सकारात्मक बदलाव भी हो रहे हैं। मोदी-योगी अच्छा काम कर रहे हैं।' 

सचिन ने भी महंगाई का मुद्दा उठाया। कहा कि इससे हर किसी को परेशानी हो रही है। सड़कें ठीक हो गई हैं, लेकिन ट्रैफिक की दिक्कतें हैं। पीएम मोदी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश को नई पहचान दिलाई है। संतकबीर नगर से आकर यहां पढ़ाई कर रही छात्रा प्रीति ने कहा कि सड़कें बेहतर हुई हैं। पिछली सरकार ने भी काम किया था। हालांकि योगी आदित्यनाथ की वजह से गोरखपुर को बहुत ज्यादा फायदा हुआ है। 



श्रेया द्विवेदी ने बताया कि वह भी संतकबीरनगर से आकर यहां पढ़ाई करती हैं। श्रेया के मुताबिक गोरखपुर में तो काफी विकास हुआ है, लेकिन संतकबीर नगर में कुछ नहीं हुआ। वहां सड़कें काफी खराब हैं। दीपक ने कहा कि मौजूदा सरकार में आम लोगों की व्यक्तिगत कमाई घट गई है। इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाया जा रहा है, लेकिन आम लोग काफी परेशान हैं। 

राम भरोसे तिवारी ने कहा कि पहले यूपी बीमारू राज्य था। आज ईज और डोइंग बिजनेस के मामले में दूसरे नंबर पर है। ये एक रिकॉर्ड है। पहले 49 हजार करोड़ रुपए वैट वसूला जाता था। आज 10 हजार वैट वसूला जा रहा है। पहले जीडीपी 10 हजार 90 लाख थी, आज 21 लाख 66 हजार जीडीपी है। 

नीतेश मिश्रा ने कंपनियों का निजीकरण किया जा रहा है। बेरोजगारी बढ़ गया है। रामकृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि जब आप मानसिक तौर पर मजबूत होंगे ही नहीं तो आपको बेरोजगारी ही दिखेगी। लॉ के छात्र अतुल उपाध्याय ने कहा कि केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार ने हर वर्ग का ख्याल रखा है। गरीबों को आवास मिला। पढ़ाई, दवाई, रहाई और भोजन सबकुछ मिल रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा छात्रसभा और एबीवीपी के बीच जुबानी जंग

UP Assembly Election 2022 Gorakhpur Youth Ki Baat Coverage News Updates In Hindi
गोरखपुर में चुनावी मुद्दों पर चर्चा करते छात्र। - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी छात्रसभा के महासचिव गौरव वर्मा ने कहा कि ये मोदी सरकार में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की किरकिरी हो रही है। सपा के शिवशंकर गौड़ ने कहा कि लोग कहते हैं कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम बढ़ा है, लेकिन आप देखिए जिस बांग्लादेश को भारत ने बनाने का काम किया। आज उसी बांग्लादेश से हमारा रुपया कमजोर हो गया। अर्थव्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। भाजपा आईटी-सेल के लोग फर्जी मीडिया कैंपेन चलाते हैं कि मोदी की अमेरिकी मीडिया तारीफ करता है। चीन से लड़ाई के दौरान हमारे जवान शहीद हुए और सरकार ने एक महीने तक छिपाया। ये कैसे अंतरराष्ट्रीय संबंध हुए?  

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सौरभ गौड़ ने सपा पर पलटवार किया। पूछा कि इनके लिए देश के विकास का पैमाना क्या है? क्या खाद कारखाना, एयरपोर्ट, एम्स, सड़कें, हाईवे, एक्सप्रेस-वे बनना, मेडिकल कॉलेज खुलना, यूनिवर्सिटी बनना ये देश के विकास का पैमाना नहीं है?  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed