फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   UP Assembly Election 2022 Gorakhpur Chai Par Chunavi Charcha Coverage News Updates In Hindi

UP Election 2022 : सीएम योगी के लिए गोरखपुर के आदिल ने कही बड़ी बात, पढ़िए यहां के लोगों के क्या हैं चुनावी मुद्दे?

Thu, 09 Dec 2021 10:44 AM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Thu, 09 Dec 2021 10:44 AM IST
सार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश, ब्रज और अवध के बाद 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' गुरुवार को गोरखपुर के रास्ते पूर्वांचल में दाखिल हो गया। यहां गोरखपुर में आज सुबह चाय पर चर्चा के साथ सत्ता के संग्राम का आगाज हुआ। इस दौरान स्थानीय लोगों ने खुलकर चुनावी मुद्दों पर बात की। 

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022 Gorakhpur Chai Par Chunavi Charcha Coverage News Updates In Hindi
गोरखपुर में चुनावी मुद्दों पर बात करते स्थानीय लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर के ज्यादातर लोग योगी सरकार के विकास कार्यों से खुश हैं। हालांकि, लोग महंगाई, बेरोजगारी से परेशान भी हैं। 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' गुरुवार की सुबह यहां इंदिरा बाल बिहार, गोलघर में स्थानीय नागरिकों के बीच पहुंचा तो लोगों ने खुलकर चुनावी मुद्दों पर बात की। मौजूदा सरकार के अच्छे कामों की गिनती भी कराई और अपनी उम्मीदें भी बताईं। पढ़िए किसने क्या कहा? 
विज्ञापन

विकास कार्यों पर क्या बोले लोग? 

UP Assembly Election 2022 Gorakhpur Chai Par Chunavi Charcha Coverage News Updates In Hindi
गोरखपुर में चुनावी मुद्दों पर बात करते स्थानीय लोग। - फोटो : अमर उजाला
रुपेश वर्मा ने कहा कि गोरखपुर में बहुत विकास हुआ है। योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने के बाद तेजी से माहौल बदला है। इस सरकार में गोरखपुर के अंदर नौकाविहार, एम्स, खाद कारखाना, चिड़ियाघर जैसी बड़ी चीजें बन चुकी हैं। 

पंकज त्रिपाठी ने कहा कि पिछले पांच साल में जितना विकास कार्य के लिए यहां फंड आया उतना आजादी के बाद से अब तक नहीं आया था। मौजूदा सरकार ने काफी विकास कार्य किए हैं। 
स्थानीय मुस्लिम नागरिक आदिल अमीन ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की। कहा कि जितना विकास पूरे उत्तर प्रदेश में हुआ, आज तक के इतिहास में उतना कभी भी नहीं हुआ। चाहे वह कोई सरकार रही हो, किसी ने विकास को आगे नहीं बढ़ाया, लेकिन योगी आदित्यनाथ ने पूरे यूपी को बदल कर रख दिया। 

बीएससी के छात्र नीरज पांडेय ने कहा कि शिक्षा के लिहाज से भी गोरखपुर में काफी विकास हुआ है। यहां नए लाइब्रेरी खुल रहे हैं। विश्विवद्यालय में अच्छे शिक्षकों की नियुक्ति हुई है। अब मेट्रो भी यहां बनने जा रहा है। यहां के लोगों को बेसिक सुविधाएं मिल रही हैं। बस एक अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की जरूरत है। 

धनंजय वर्मा ने कहा कि आने वाली सरकार भी भाजपा की होगी। सरकार ने बहुत काम किया है। पूरे उत्तर प्रदेश में विकास हो रहा है। व्यवसायी गोपाल वर्मा ने कहा कि योगी सरकार के आने के बाद सुरक्षा का माहौल मिला है। लूट-पाट, चोरी की घटनाएं नहीं होती हैं। अब अगर किसी भी तरह की घटना होती है तो अपराधी जेल में होता है। इससे हर कोई खुद को सुरक्षित महसूस करता है।  अशोक कुमार जायसवाल ने कहा कि अब 24 घंटे बिजली मिलती है। पहले कोई काम नहीं होता था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने किन मुद्दों पर नाराजगी जाहिर की? 

UP Assembly Election 2022 Gorakhpur Chai Par Chunavi Charcha Coverage News Updates In Hindi
गोरखपुर में चुनावी मुद्दों पर बात करते स्थानीय लोग। - फोटो : अमर उजाला
व्यापारी अजय जायसवाल ने कहा कि इस सरकार के आने के बाद से व्यापार पूरी तरह से खत्म हो गया है। जीएसटी से बहुत ज्यादा प्रभाव पड़ा है। महंगाई और बेरोजगारी से हर कोई परेशान है। रोजगार और शिक्षा के मामले में मौजूदा सरकार फेल है। कोरोना के समय गरीब परेशान था और स्कूल वाले लूट रहे थे। 

धीरेंद्र द्विवेदी ने कहा कि हर चीज में ये सरकार फेल है। गांव के लोग बाहर जाकर नौकरी करते थे। आज अनाज देकर लोगों को घर बैठा दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed