फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   UP Arthocon starts from 24 Chief Minister can inaugurate

Gorakhpur News: यूपी आर्थोकॉन 24 से शुरू, मुख्यमंत्री कर सकते हैं उद्घाटन

Wed, 22 Feb 2023 01:47 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 22 Feb 2023 01:47 PM IST
सार

सचिव डॉ. अमित मिश्रा ने बताया कि इस इस कार्यक्रम में कुछ वक्ता विदेश से भी आ रहे हैं। कार्यक्रम के अंतिम दिन गोल्ड मेडल सेशन का कार्यक्रम होगा। इसमें चार तरह के अवार्ड दिए जाएंगे।

विज्ञापन
UP Arthocon starts from 24 Chief Minister can inaugurate
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देश-विदेश के हड्डी रोग विशेषज्ञ 24 से 26 फरवरी को उत्तर प्रदेश आर्थोपेडिक कान्फ्रेस (यूपी आर्थोकॉन) के आयोजन में मौजूद रहेंगे। इस राष्ट्रीय स्तर के कान्फ्रेस में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बतौर मुख्य अतिथि शामिल हो सकते हैं। तीन दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ सहित हैंड सर्जरी विशेषज्ञ शामिल होंगे।

विज्ञापन


यह जानकारी मंगलवार को 10 नंबर बोरिंग स्थित एक होटल में गोरखपुर आर्थोपेडिक क्लब के अध्यक्ष डॉ. बीबी त्रिपाठी और सचिव डॉ. अमित मिश्रा ने संयुक्त रूप से दी। बताया कि कांफ्रेंस का आयोजन गोरखपुर आर्थोपेडिक की तरफ से हो रहा है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय काफ्रेंस में सीएम योगी आदित्यनाथ बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर सकते हैं। इसके लिए उनसे मुलाकात कर 24 फरवरी को कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध भी किया गया है। कार्यक्रम का थीम आर्थोपेडिक केयर विथ नॉलेज शेयर है। इसमें हड्डी की बीमारी के विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञ मंथन करेंगे। लंबे समय बाद इसका आयोजन गोरखपुर को मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

इसमें विभिन्न तरह के ट्रॉमा जोड़, हड्डी प्रत्यारोपण, दूरबीन विधि से ऑपरेशन तथा हड्डी के ऑपरेशन में विकसित नई तकनीकों के बारे में भी चर्चा होगी। आयोजन सचिव डॉ. अमित मिश्रा ने बताया कि इस इस कार्यक्रम में कुछ वक्ता विदेश से भी आ रहे हैं। कार्यक्रम के अंतिम दिन गोल्ड मेडल सेशन का कार्यक्रम होगा। इसमें चार तरह के अवार्ड दिए जाएंगे। इनमें डॉ भास्कर मल्ल, डॉ यूएस मिश्रा, डॉ एके गुप्ता और डॉ. वैष्णव पुरस्कार शामिल हैं। इसके अलावा 200 से अधिक छात्रों के शोध पत्र भी मिल चुके हैं।

इनमें 140 शोध पत्रों का चयन कर लिया गया है, जिसे कार्यक्रम में प्रस्तुत किया जाएगा। बताया कि इससे पहले 1981, 2010 और 2017 में गोरखपुर में आर्थोकान कान्फ्रेंस का आयोजन किया गया था। इस दौरान उत्तर प्रदेश आर्थोपेडिक एसोसिएशन के एग्जीक्यूटिव मेंबर डॉ. इमरान अख्तर और डॉ. आलोक सिंह मौजूद रहेंगे।

ये हड्डी रोग विशेषज्ञ होंगे कार्यक्रम में शामिल
यूनाइटेंड किगंडम से डॉ. गोविंद शेट्टी, दिल्ली से डॉ. जे महेश्वरी, डॉ. संदीप कुमार, मुंबई डॉ. एसएस मोहंती, डॉ राम चढ्ढा, अहमदाबाद से डॉ. नवीन ठक्कर, आगरा से डॉ. अतुल श्रीवास्तव, पंजाब से डॉ. हरिओम अग्रवाल, डॉ.आरती दीवान, कोलकाता से डॉ राजीव रमन, मुंबई से डॉ. हेमंत पाटकर, हैंड सर्जरी विशेषज्ञ, रांची से डॉ. सुधीर आदि डॉक्टर शामिल होंगे। इसके अलावा शहर के सभी हड्डी रोग विशेषज्ञ भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed