{"_id":"6666933bba510be31604e78c","slug":"unknown-assailants-entered-a-house-in-kushinagar-and-shot-and-killed-a-young-man-2024-06-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: घर में सो रहा था युवक, इन्होंने अंदर घुस कर मारी गोली- मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: घर में सो रहा था युवक, इन्होंने अंदर घुस कर मारी गोली- मौत
Mon, 10 Jun 2024 11:16 AM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Mon, 10 Jun 2024 11:16 AM IST
विज्ञापन
मृतक युवक इसराफिल की फाइल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कुशीनगर जिले के कप्तानगंज कस्बे के वार्ड नंबर 13, सुभाष नगर उत्तरीय रेलवे क्रासिंग के पास रविवार को युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रात में करीब 12 बजे इसराफिल( 22) पुत्र जमीर को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर फरार हो गए। जानकारी होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर मौके पर जांच करने पहुंचे एसपी कुशीनगर धवल जायसवाल ने पूरी घटना की जानकारी ली। बताया जाता है कि युवक का अपनी हम उम्र के कुछ लड़कों से विवाद चल रहा था।
विज्ञापन