{"_id":"6135a7d08ebc3e7a224b74d2","slug":"union-minister-of-state-for-finance-pankaj-chaudhary-counted-achievements-of-government-in-conference","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनीति: केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने गिनाईं उपलब्धियां, बोले- भाजपा सरकार में मूलभूत सुविधाएं हुईं बेहतर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनीति: केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने गिनाईं उपलब्धियां, बोले- भाजपा सरकार में मूलभूत सुविधाएं हुईं बेहतर
Mon, 06 Sep 2021 11:02 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 06 Sep 2021 11:02 AM IST
सार
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने 15000 किलोमीटर सड़कों का निर्माण कराया है। उत्तर प्रदेश में चार एक्सप्रेस वे बन रहा है।
विज्ञापन
मंच पर उपस्थित पंकज चौधरी, डॉ. आरएमडी, डॉ. धर्मेंद्र व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद से बिजली, सड़क, अस्पताल जैसी सभी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने का कार्य हुआ। पूर्व की सरकारों ने केवल वोट बैंक की राजनीति को बढ़ावा दिया। भाजपा की अगली सरकार के कार्यकाल में विकास कार्य और तेज होगा। केंद्रीय मंत्री रविवार को गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र के हरिओम नगर में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने 15000 किलोमीटर सड़कों का निर्माण कराया है। उत्तर प्रदेश में चार एक्सप्रेस वे बन रहा है। कार्यक्रम को भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, नगर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल समेत कई प्रमुख लोगों ने संबोधित किया। कार्यक्रम अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता व संचालन संयोजक बृजेश मणि मिश्र ने किया।
इस दौरान परमानंद सिंह, अजय सिंह गौतम, अखिलेश्वर नाथ त्रिपाठी, भास्कर शुक्ला, कृष्ण मोहन मिश्रा, अर्चना चंद, संजय भारती, गिरीश राम त्रिपाठी, राकेश पांडेय, अमिताभ त्रिपाठी, कृष्ण कुमार मिश्र, समरेंनदु सिंह, मनोरमा सिंह, आशुतोष सिंह, छठी लाल गुप्ता, बबलू, प्रभात कुमार मिश्र, डॉ. राम प्रभाकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस दौरान परमानंद सिंह, अजय सिंह गौतम, अखिलेश्वर नाथ त्रिपाठी, भास्कर शुक्ला, कृष्ण मोहन मिश्रा, अर्चना चंद, संजय भारती, गिरीश राम त्रिपाठी, राकेश पांडेय, अमिताभ त्रिपाठी, कृष्ण कुमार मिश्र, समरेंनदु सिंह, मनोरमा सिंह, आशुतोष सिंह, छठी लाल गुप्ता, बबलू, प्रभात कुमार मिश्र, डॉ. राम प्रभाकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन