फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Union Education Minister Dharmendra Pradhan public address in Gorakhpur

गोरखपुर में बोले केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान: दुनिया में भारत को बड़ी ताकत बनाने के लिए केंद्र में मोदी और यूपी में योगी जरूरी

Thu, 23 Sep 2021 07:10 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 23 Sep 2021 07:10 PM IST
सार

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने सत्ता को उपभोग की वस्तु समझा लेकिन मोदी-योगी ने सोच बदली। भाजपा सरकार बिना जाति, वर्ण का भेद किए सिर्फ जरूरतमंदों तक कल्याणकारी योजनाएं पहुंचाई।

विज्ञापन
Union Education Minister Dharmendra Pradhan public address in Gorakhpur
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

केंद्रीय शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि आने वाले समय में दुनिया के भीतर अपने देश को बड़ी ताकत बनाने के लिए केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार जरूरी है। करीब 75 सालों में पूर्ववर्ती सरकारों ने सिर्फ सत्ता को उपभोग की वस्तु समझा। मोदी-योगी ने इसे बदला है। केंद्र और यूपी की भाजपा सरकार जाति, वर्ण का भेद करके नहीं बल्कि हर जरूरतमंद तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी को बीमारू राज्य से बदलकर एक नंबर का राज्य बनाया है।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बृहस्पतिवार को रामगढ़ताल स्थित पार्क में महंत दिग्विजयनाथ की प्रतिमा के अनावरण के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने महंत दिग्विजयनाथ के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बालिकाओं को समान शिक्षा अधिकार की दिशा में महंत दिग्विजयनाथ निरन्तर प्रयास करते रहे।  इसी प्रयास को आगे बढ़ाते हुए  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्ष 2020 में राष्ट्रीय शिक्षा नीति लाई गई।  नई शिक्षा नीति का आना एक सुखद संदेश है।
विज्ञापन


इससे सभी जाति, वर्ग को समान शिक्षा मिलेगी जिससे देश में विकास को और गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास के भाव से निरन्तर कार्य कर रही है। आजादी के 75 साल पूर्ण होने पर पूरा देश अमृत महोत्सव मना रहा है। गोरक्षनाथ एक शिक्षा का धाम है जो सदियों पहले समाज की रक्षा और व्यवस्था के उपर कार्य किया। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई, चौरीचौरा आंदोलन और श्रीराममंदिर निर्माण में  महंत दिग्विजयनाथ की अहम भूमिका रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कुशल नेतृत्व की वजह से कोरोना पर पाया नियंत्रण

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि कोरोना काल खण्ड में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व की वजह से ही इस बीमारी पर नियंत्रण पाया गया। प्रधानमंत्री के जन्म दिवस के अवसर पर एक ही दिन में यूपी में 40 लाख वैक्सीन लगाकर रिकार्ड कायम किया गया।

जल्द ही पानी की तरह पाइपलाइन से गैस भी मिलेगी
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब केन्द्र की सरकार बनी थी देश की करोड़ों महिलाओं को लकड़ी और कोयले के जानलेवा धुएं से निजात दिलाने के लिए उज्जवला योजना शुरू की गई। इसके तहत देश में 8 करोड़ महिलाओं को निशुल्क कनेक्शन प्रदान किया गया। इसमें  ढाई करोड़ कनेक्शन अकेले उत्तर प्रदेश में दिए गए।

उन्होंने कहा कि जल्द ही पाइपलाइन से पानी की ही तरह रसोई घरों तक गैस भी पहुंचने लगेगी। गोरखपुर एवं उसके आस-पास के जिलों में गैस पाइपलाइन(पीएनजी) बिछाने का काम तेजी से चल रहा है। इससे महिलाओं को गैस सिलिंडर के लिए इंतजार नही करना होगा। पाइपलाइन से गैस, एलपीजी से भी सस्ती होगी। यही नहीं गोबर और पाराली से गैस बनाकर उद्योग और आमजन तक पहुंचाने के लिए भी कारखाने का निर्माण शुरू हो गया है।

 

अगले महीने जनता को समर्पित हो जाएगा खाद कारखाना

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि सरकार गरीबों, वंचितों, पिछड़ों के उत्थान की दिशा में निरन्तर कार्य कर रही है। इसी क्रम में गोरखपुर खाद कारखाने का निर्माण कार्य अब पूरा हो गया है और अगले महीने अक्तूबर में इसे जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका लोकार्पण करेंगे।

गोरखपुर यूनिवर्सिटी में होगी गुरु गंभीरनाथ शोध पीठ की स्थापना: धर्मेंद्र प्रधान
महंत दिग्विजयनाथ की पुण्यतिथि और उनकी प्रतिमा के अनावरण  मौके पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने घोषणा की कि यूजीसी की तरफ से दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में महंत दिग्विजयनाथ के गुरु गंभीरनाथ के नाम पर गुरु गंभीरनाथ शोध पीठ की स्थापना होगी । यहां गंभीरनाथ के साहित्य अध्ययन के साथ ही शोध भी होंगे। बाकायदा प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर की तैनाती भी की जाएगी। बता दे कि गोरखपुर यूनिवर्सिटी में गुरु गोरक्षनाथ शोध पीठ की स्थापना पहले ही हो चुकी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed