फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Uneasiness increasing due to loud noise Banners put up in localities

तेज शोर से बढ़ रही बेचैनी: मोहल्लों में बैनर लगा बोले शहरवासी, 'डीजे का शोर अब और बर्दाश्त नहीं'

Tue, 10 Oct 2023 12:59 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 10 Oct 2023 12:59 PM IST
सार

गोरखपुर शहर में तेज आवाज में डीजे बजाने से लोगों को परेशानी होती है। हृदय रोगी, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों सहित अन्य को परेशान होना पड़ता है। खिड़कियों और दरवाजों पर लगे शीशे तक चटक जाते हैं। इसके खिलाफ बसंतपुर स्थित रामजानकी मंदिर परिवार के लोगों ने अभियान शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Uneasiness increasing due to loud noise Banners put up in localities
गोरखपुर शहर में लगा पोस्टर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर शहर में तेज आवाज में डीजे बजाने के खिलाफ लोगों ने मुहिम छेड़ दी है। शोभायात्रा और जुलूसों में डीजे बजाने पर रोक लगाने के लिए जगह-जगह बैनर लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन


लोगों का कहना है कि सभी प्रमुख चौराहों और तिराहों पर बैनर लगाने के अलावा पैंफ्लेट बांटकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि डीजे बजाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी, निर्देश जारी किए जाएंगे। इस संबंध में अमर उजाला लगातार खबरों का प्रकाशन कर रहा है।
विज्ञापन


शहर में तेज आवाज में डीजे बजाने से लोगों को परेशानी होती है। हृदय रोगी, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों सहित अन्य को परेशान होना पड़ता है। खिड़कियों और दरवाजों पर लगे शीशे तक चटक जाते हैं। इसके खिलाफ बसंतपुर स्थित रामजानकी मंदिर परिवार के लोगों ने अभियान शुरू कर दिया है। इसके तहत लोग जगह-जगह बैनर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: पुलिस की दो टूक- तेज आवाज में डीजे बजाया तो करेंगे सीज, जाएंगे जेल

सोमवार दोपहर 12.34 बजे बसंतपुर चौराहे के पास बन रहे गेट पर जागरूकता अभियान से संबंधित बैनर नजर आया। बगल में ही दुकान चलाने वाले शानू ने बताया कि डीजे बजाना बहुत ही खतरनाक है। लोग इतनी तेज आवाज में डीजे बजाते हैं कि घरों में रहना मुश्किल हो जाता है। चौराहे पर ही मिले बाबू ने कहा कि त्योहार किसी भी धर्म, समुदाय का हो, लेकिन उसमें डीजे नहीं बजाना चाहिए।

बसंतपुर रामजानकी मंदिर परिवार के लोगों की तरफ से नखास चौक पर भी बैनर लगाया गया है। यहां मिले राघव ने बताया कि इस अभियान में हर किसी को शामिल होना चाहिए क्योंकि इससे सभी को परेशानी होती है। इसे लेकर सोशल मीडिया पर भी अभियान शुरू किया गया है।

इसे भी पढ़ें: किशोरी को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करने वालों पर गैंगस्टर,खाना-पैसा देने के बहाने किया था वारदात

लोग बोले
तेज आवाज में डीजे बजाने के खिलाफ अभियान शुरू किया गया है। इसमें सभी लोगों को शामिल होना चाहिए। विरोध से ही कामयाबी मिलेगी। - शानू, बसंतपुर

त्योहारों में शांत और सौम्य गीत बजाए जाने चाहिए। लोग तेज आवाज में भोजपुरी के फूहड़ गाने बजाते हैं। इससे सभी को परेशानी होती है। - महेंद्र प्रताप यादव, पुजारी

इसे भी पढ़ें: स्कूल जा रहे दो बच्चों को बंदर ने काटा, गांव में दहशत


शहर में 50 चौराहों को चयनित किया गया है, जहां डीजे के खिलाफ पोस्टर व बैनर लगाया जाएगा। इस मुहिम में अमर उजाला का विशेष सहयोग मिल रहा है। - अजय कुमार, किराना दुकानदार

यहां पर दुर्गा मिलन होता है। बड़ी संख्या में प्रतिमाएं पहुंचती हैं। जुलूस में डीजे बजने से आसपास मोहल्ले के लोगों की दुश्वारी बढ़ जाती है। इसे रोकना होगा। - आनंद गुप्ता, बसंतपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed