फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Undergraduate-Masters entrance examinations will be held in DDU Gorakhpur from August 26

गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा: 26 अगस्त से होगी गोविवि में स्नातक-परास्नातक की प्रवेश परीक्षाएं, नेपाल, थाईलैंड से भी आवेदन

Mon, 16 Aug 2021 05:54 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 16 Aug 2021 05:54 PM IST
सार

स्नातक, परास्नातक और विशेष पाठ्यक्रम की 8827 सीटों पर प्रवेश के लिए विदेशों के साथ 31 राज्यों से अब तक 89472 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। स्नातक के लिए 65730 और परास्नातक के लिए 10798 अभ्यर्थियों ने पांच अगस्त तक पंजीकरण कराया है। नए पाठ्यक्रम के लिए 1333 अभ्यर्थियों ने अब तक पंजीकरण कराया है।  

विज्ञापन
Undergraduate-Masters entrance examinations will be held in DDU Gorakhpur from August 26
गोरखपुर विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के स्नातक और परास्नातक की कक्षाओं में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। स्नातक की प्रवेश परीक्षाएं 26 अगस्त से 10 सितंबर तक तथा परास्नातक के लिए प्रवेश परीक्षाएं 26 अगस्त से 14 सितंबर तक कराई जाएंगी। परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम वेबसाइट (www.ddugu.ac.in) पर अपलोड कर दिया गया है।

विज्ञापन


विवि के कार्यक्रम के अनुसार स्नातक की परीक्षाएं सुबह 9-11 बजे तक होंगी। परास्नातक की प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन सुबह 9-11 बजे और दोपहर में 2-4 बजे तक होगा। स्नातक और परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत मई में शुरू हुई थी। कोरोना महामारी के चलते विवि प्रशासन ने सेल्फ फाइनेंस कोर्स के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाकर 25 अगस्त कर दी है।
विज्ञापन


8827 सीटों पर प्रवेश के लिए 89472 आवेदन
स्नातक, परास्नातक और विशेष पाठ्यक्रम की 8827 सीटों पर प्रवेश के लिए विदेशों के साथ 31 राज्यों से अब तक 89472 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। स्नातक के लिए 65730 और परास्नातक के लिए 10798 अभ्यर्थियों ने पांच अगस्त तक पंजीकरण कराया है। नए पाठ्यक्रम के लिए 1333 अभ्यर्थियों ने अब तक पंजीकरण कराया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 

नेपाल, थाईलैंड से भी आवेदन

विवि में सत्र 2021-22 में प्रवेश के लिए देश-विदेश से विद्यार्थियों ने रुझान दिखाया है। 31 राज्यों से अभ्यर्थियों ने प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किया है। जबकि नेपाल, थाईलैंड से कुल 40 अंतरराष्ट्रीय अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। स्नातक और परास्नातक प्रवेश परीक्षा में बाहरी राज्यों से आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अधिसंख्य कोटा के तहत प्रवेश दिया जाएगा।

इन प्रदेशों से आए आवेदन
उत्तर प्रदेश से 48303, बिहार से 2930, दिल्ली से 78, राजस्थान से 55, पश्चिम बंगाल से 54 के साथ ही मध्यप्रदेश, झारखंड, हरियाणा, कर्नाटक, मणिपुर, मेघालय, तमिलनाडु, मिजोरम, असम, आंध्र प्रदेश, हिमांचल प्रदेश, पंजीब, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात और उत्तराखंड और दमन दीव से आवेदन आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed