फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Undergraduate-masters entrance examinations in Gorakhpur University from 24

DDU : गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्नातक-परास्नातक की प्रवेश परीक्षाएं 24 से, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Fri, 22 Jul 2022 02:36 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 22 Jul 2022 02:36 PM IST
सार

बीए की प्रवेश परीक्षा के लिए 13 केंद्र बनाए गए हैं। विश्वविद्यालय परिसर में आठ केंद्र बने हैं। एमजी इंटर कॉलेज, एमजीपीजी कॉलेज, एमपी इंटर कॉलेज और डीवीएन पीजी कॉलेज को भी केंद्र बनाया गया है।

विज्ञापन
Undergraduate-masters entrance examinations in Gorakhpur University from 24
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर के स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रवेश परीक्षा 24 जुलाई से होगी। इसका विस्तृत कार्यक्रम बुधवार को जारी कर दिया गया। शैक्षिक सत्र 2022-23 की स्नातक प्रवेश परीक्षा सात अगस्त तक कराई जाएगी। परास्नातक  प्रवेश परीक्षा 13 अगस्त तक चलेगी। विश्वविद्यालय की वेबसाइट https://ddugu.ac.in पर भी ब्योरा उपलब्ध है।  

विज्ञापन


 विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक, स्नातक की प्रवेश परीक्षाएं सुबह 9 बजे से 11 बजे तक होंगी। परास्नातक की प्रवेश परीक्षा दोनों पालियों में सुबह 9 बजे से 11 बजे और दोपहर 2 बजे से अपराह्न 4 बजे तक कराई जाएंगी। विश्वविद्यालय की वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड किए जा सकते हैं। प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया अप्रैल से शुरू हुई थी। 20 जुलाई तक आवेदन फार्म जमा कराए गए हैं।  
विज्ञापन


13 केंद्रों पर होगी बीए की प्रवेश परीक्षा
बीए की प्रवेश परीक्षा के लिए 13 केंद्र बनाए गए हैं। विश्वविद्यालय परिसर में आठ केंद्र बने हैं। एमजी इंटर कॉलेज, एमजीपीजी कॉलेज, एमपी इंटर कॉलेज और डीवीएन पीजी कॉलेज को भी केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

स्नातक कक्षाओं में प्रवेश परीक्षा का कार्यक्रम (सुबह 9 बजे से 11 बजे)

तिथि             विषय                                     
24 जुलाई        बीए                                         
25 जुलाई       बीएससी गणित/ गृृहविज्ञान       
26 जुलाई       बीएससी बॉयो/गृहविज्ञान           
27 जुलाई        बीकॉम                                     
28 जुलाई        बीएससी (एमएलटी)                    
29 जुलाई        बीटेक                                       
30 जुलाई        बीएससी (बीपीटी) एमए साइकोलॉजी/पीजी डिप्लोमा इन ह्यूमन रिर्सोस मैनेजमेंटपीजी डिप्लोमा इन गाइडेंस एवं काउंसिलिंग
1 अगस्त            बीएससी कृषि                        
3 अगस्त            बीए एलएलबी (पांच वर्ष)         
4 अगस्त            बीसीए                                    
5 अगस्त            बीबीए/ बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी/ सर्टिफिकेट कोर्स इन हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन
6 अगस्त         बीकॉम (बैंकिंग एंड इंश्योरेंस)       
7 अगस्त          एलएलबी (तीन वर्ष)                   

 

परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम (दोपहर 2 से 4 बजे)

  • 24 जुलाई -  एमए अंग्रेेजी, एमएससी फिजिक्स/ एमएससी कंप्यूटर साइंस/ एडवांस डिप्लोमा इन एजुकेशनल इंफार्मेशनल टेक्नोलॉजी
  • 25 जुलाई-  एमए इतिहास, एमएससी केमिस्ट्री/एमएससी इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री  
  • 26 जुलाई- एमएससी बॉटनी/ एमए समाजशास्त्र/पीजी डिप्लोमा इन सोशल वर्क
  • 27 जुलाई- एमए हिंदी, एमएससी जुलोजी, एमएससी एक्वाकल्चर
  • 28 जुलाई- एमए फिजिकल एजुकेशन
  • 29 जुलाई- एलएलएम/ पीजी डिप्लोमा इन इंटलैक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स/ पीजी डिप्लोमा इन साइबर लॉ, एमएससी होम साइंस, होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी, एमएससी की फूड टेक्नोलॉजी, पीजी डिप्लोमा इन फुड प्रोसेसिंग एंड प्रिजरवेशन/ एडवांस डिप्लोमा इन फैशन एसेसरीज एंड क्राफ्ट डिजाइनिंग
  • 30 जुलाई- एमए साइकोलॉजी/पीजी डिप्लोमा इन ह्यूमन रिर्सोस मैनेजमेंट/ पीजी डिप्लोमा इन गाइडेंस एंड काउंसिलिंग ( सुबह 9-11 बजे), एमए अर्थशास्त्र, एमएससी इनवायरमेंटल साइंस/पीजी डिप्लोमा इन इंवायरमेंटल मैनेजमेंट (2-4 बजे)
  • 1 अगस्त- एमएससी बायोटेक्नोलॉजी/एमएससी प्लांट बायोटेक्नोलॉजी/एमएससी बायोइन्फरमेटिक्स, एमए विजुअल आर्ट, डिप्लोमा इन पेंटिंग एंड फोटोग्राफी/ सर्टिफिकेट इन ग्राफिक डिजाइनिंग/ सर्टिफिकेट इन इल्सट्रेशन/ सर्टिफिकेट प्रोग्राम इन फोटोग्राफी
  • 3 अगस्त- एमबीए
  • 4 अगस्त- एमए प्राचीन इतिहास/पीजी डिप्लोमा इन ऑर्कियोलॉजी एंड म्यूजियोलॉजी
  • 5 अगस्त- एमएससी माइक्रोबायोलॉजी, एमए एजुकेशन/ पीजी डिप्लोमा इन स्कूल लिडरशिप एंड मैनेजमेंट/ डिप्लोमा इन अर्ली चाइल्डहूड केयर एंड एजुकेशन
  • 6 अगस्त- एमकॉम/ पीजी डिप्लोमा इन इंटरप्रेन्योशिप डेवलपमेंट/ पीजी डिप्लोमा इन स्माल एंड फैमिली बिजनेस/ पीजी डिप्लोमा इन मैनेेजमेंट ऑफ एफपीओ एंड एजजीओ, एमए उर्दू
  • 7 अगस्त- एमए राजनीति विज्ञान/ पीजी डिप्लोमा इन पॉलिटिकल लिडरशिप/ सर्टिफिकेट कोर्स इन इलेक्शन स्ट्रैटजी
  • 8 अगस्त- पीजी डिप्लोमा इन डिजास्टर मैनेजमेंट एंड नेशनल सिक्योरिटी मैनेजमेंट (सुबह 9-11) एमए भूगोल, पीजी डिप्लोमा इन रिमोट सेंसिंग ज्योग्राफिक इंफार्मेशन सिस्टम/ सर्टिफिकेट इन रिमोट सेंसिंग ज्योग्राफिक इंफार्मेशन सिस्टम/ पीजी डिप्लोमा इन हॉस्पिटलिटी एंड टूरिज्म मैनेजमेंट/ सर्टिफिकेट कोर्स इन हॉस्पिटलिटी एंड टूरिज्म मैनेजमेंट (2-4 बजे)
  • 10 अगस्त- एमएससी एग्रीकल्चर(9-11 बजे), एमए/एमएससी डिफेंस स्ट्रेटर्जी स्टडीज(2-4 बजे)
  • 11 अगस्त- एमएड पेपर (9-11 बजे) , एमएड पेपर दो (2-4 बजे)
  • 13 अगस्त- एमए/एमएससी गणित/ डिप्लोमा इन वेदिक मैथमेटिक्स/ सर्टिफिकेट इन वेदिक मैथमेटिक्स।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed