{"_id":"69864bf7dd74c1181909f2be","slug":"uncontrolled-thar-overturned-after-hitting-a-divider-five-people-including-the-chairmans-representative-were-injured-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1221391-2026-02-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अनियंत्रित थार डिवाइडर से टकराने के बाद पलटी, चेयरमैन प्रतिनिधि समेत पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अनियंत्रित थार डिवाइडर से टकराने के बाद पलटी, चेयरमैन प्रतिनिधि समेत पांच घायल
Sat, 07 Feb 2026 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त थार गाड़ी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गुलरिहा थाना क्षेत्र के बरगदही गांव के सामने बृहस्पतिवार की देर रात महराजगंज जिले के परतावल नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि की थार गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। इस हादसे में चेयरमैन प्रतिनिधि समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, महराजगंज जिले के परतावल बाजार कस्बे के चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया अपने साथियों बलराम गुप्ता, देवराज, धीरज और कमालुद्दीन के साथ लखनऊ में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। यह समारोह पंचायत इंटर कॉलेज के प्रबंधक के बेटे का था। शादी समारोह में शामिल होने के बाद सभी लोग थार से बृहस्पतिवार की देर रात अपने घर वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन
Trending Videos
जैसे ही गाड़ी गुलरिहा थाना क्षेत्र के बरगदही शिव मंदिर चौराहे के पास पहुंची, तभी चालक का वाहन से नियंत्रण बिगड़ गया। तेज रफ्तार के कारण थार डिवाइडर से टकराते हुए पलट गई। हादसा इतना तेज था कि गाड़ी में सवार सभी लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला गया और तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया गया।
सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाया। पुलिस ने यातायात सुचारू कराया। थानाप्रभारी इत्यानंद पांडेय ने बताया कि थार गाड़ी पलटने से पांच लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होने से हादसा होने की बात सामने आ रही है।
सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाया। पुलिस ने यातायात सुचारू कराया। थानाप्रभारी इत्यानंद पांडेय ने बताया कि थार गाड़ी पलटने से पांच लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होने से हादसा होने की बात सामने आ रही है।