{"_id":"66fb23573b2580dccd04e274","slug":"uncontrolled-school-bus-falls-into-pit-all-children-safe-gorakhpur-news-c-207-1-sgkp1006-124797-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अनियंत्रित स्कूल बस गड्ढे में गिरी, सभी बच्चे सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अनियंत्रित स्कूल बस गड्ढे में गिरी, सभी बच्चे सुरक्षित
Tue, 01 Oct 2024 03:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 01 Oct 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
सल्टौआ। सोनहा थाना क्षेत्र के सोनहा-शिवाघाट मार्ग पर सोमवार की सुबह सेखुई गांव के पास सावित्री विद्या विहार भानपुर के बच्चों से भरी स्कूल बस चालक की लापरवाही से सड़क किनारे गड्ढ़े में चली गई। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ।
जानकारी के मुताबिक, सुबह चालक अशोक कुमार चौकवा, गोरखर, धौरपारा, सिकंदरपुर गांव से बच्चों को बस मेंं बैठाकर भिरिया गांव में बच्चों को लेने जा रहा था। सेखुई गांव के पास बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में चली गई। बस में 20 से 25 बच्चे सवार थे। बच्चों के शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। जानकारी मिलते ही अभिभावक पहुंचे और विद्यालय प्रबंधन को जानकारी देकर बच्चों को घर लेकर चले गए। विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुभव मिश्र का कहना है बस अनियंत्रित हो जाने से समस्या हुई। सभी बच्चे सुरक्षित हैं। संवाद